General Knowledge Trending Quiz : किस विटामिन की कमी से चमड़ी खराब होने लगती है?
General Knowledge Trending Quiz : नौकरी की तैयारी में जनरल नॉलेज (General Knowledge) एक बहुत ही महत्वपूर्ण रोल निभाती है। चाहे वो सरकारी नौकरी (Government Job) हो, बैंकिंग (Banking) हो, या SSC, UPSC, रेलवे, पुलिस भर्ती जैसी कोई भी प्रतियोगी परीक्षा – हर जगह GK के सवाल पूछे जाते हैं। नीचे कुछ महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान (Important GK Questions with Answers) दिए गए हैं जो आपकी तैयारी में मदद कर सकते हैं:
ये सवाल SSC CGL, CHSL, Railway, State PSC, Police, और अन्य सरकारी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं।
इंटरव्यू में भी कई बार आपके जनरल नॉलेज की जांच की जाती है।
सवाल 1 – बताएं, आखिर शरीर का कौन-सा अंग मौत के बाद भी बढ़ता रहता है?
जवाब 1 – न्यूज मीटर (newsmeter.in) की वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अध्ययन के अनुसार, मृत्यु के बाद बाल और नाखूनों के बढ़ने का मिथक एक जैविक प्रक्रिया पर आधारित है जो मृत्यु के बाद हो सकती है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित इस अध्ययन में कहा गया है कि मृत्यु के बाद शरीर में पानी की कमी और सूखने की प्रक्रिया से त्वचा में सिकुड़न हो सकती है. मैपल्स और कई त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, इस सिकुड़न से बाल और नाखूनों के आसपास की त्वचा पीछे हट जाती है, जिससे बाल और नाखून अधिक लंबे दिखाई देते हैं. यह एक प्रकार का दृष्टि भ्रम है, जहां सिकुड़ी हुई त्वचा के विपरीत बाल और नाखून अधिक प्रमुख दिखाई देते हैं. हालांकि, वास्तविकता यह है कि बाल और नाखूनों की वृद्धि के लिए जटिल हार्मोनल संतुलन की आवश्यकता होती है, जो मृत्यु के बाद संभव नहीं होता.
सवाल 2 – वो कौन सी आदते हैं, जो चेहरे को बूढ़ा बनाती हैं?
जवाब 2 – क्लीवलैंड क्लिनिक (clevelandclinic.org) की एक रिपोर्ट की मानें तो, शराब, कम नींद और तनाव की वजह से चेहरा बूढ़ा होने लगता है.
सवाल 3 – किस विटामिन की कमी से होंठ फटने लगते हैं?
जवाब 3 – दरअसल, शरीर में फोलेट (विटामिन B9), राइबोफ्लेविन (विटामिन B2), विटामिन B6 और B12 की कमी से होंठ रूखे और फटने लगते हैं.
सवाल 4 – क्या आप जानते हैं, किस विटामिन की कमी से चेहरा डल पड़ने लगता है?
जवाब 4 – दरअसल, रेड ऑनलाइन (redonline) की वेबसाइट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, सभी अंगों की तरह, त्वचा को ठीक से काम करने के लिए जरूरी विटामिन की आवश्यकता होती है, और विटामिन डी उनमें से एक है, विटामिन डी मुख्य रूप से त्वचा में संश्लेषित होता है जो यूवी प्रकाश के संपर्क में होता है, अगर आहार या सप्लिमेंट्स से प्राप्त नहीं किया जाता है. रिपोर्ट में बताया गया है, कि स्किन विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकती है.
सवाल 5 – किस विटामिन की कमी से चमड़ी खराब होने लगती है?
जवाब 5 – क्लीवलैंड क्लिनिक (my.clevelandclinic.org) की वेबसाइट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन ए की कमी से चमड़ी या स्किन रूखी, पपड़ीदार या खुजलीदार हो सकती है.
