Education/Job

General Knowledge Quiz || वो कौन सी चीज है, जो एक जगह से दूसरी जगह जाती है, पर अपनी जगह से हिलती भी नहीं?

General Knowledge Quiz || आज हम आपके लिए एक ऐसी क्विज लेकर आए हैं, जिसके सवाल और जवाब दोनों ही अतरंगी है. इसलिए इन सवालों के जवाब देना आपके लिए इतना आसान नहीं होगा.जैसा कि सभी जानते हैं, आजकल किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए जनलर नॉलेज (General Knowledge) और करेंट अफेयर्स (Current Affairs) दोनों बहुत महत्वपूर्ण हैं।…
An image of featured content
This is the caption text

General Knowledge Quiz || आज हम आपके लिए एक ऐसी क्विज लेकर आए हैं, जिसके सवाल और जवाब दोनों ही अतरंगी है. इसलिए इन सवालों के जवाब देना आपके लिए इतना आसान नहीं होगा.जैसा कि सभी जानते हैं, आजकल किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए जनलर नॉलेज (General Knowledge) और करेंट अफेयर्स (Current Affairs) दोनों बहुत महत्वपूर्ण हैं। इनसे जुड़े कई प्रश्न एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और अन्य परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इसलिए आज हम कुछ ऐसे प्रश्न लेकर आए हैं, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। आपसे अनुरोध है कि आप नीचे दिए गए प्रश्नों को पूरी तरह से पढ़ें और उनका जवाब दें। हालाँकि, सभी प्रश्नों के उत्तर नीचे दिए गए हैं; फिर भी, आप उन्हें कहीं नोट करके रख सकते हैं।

सवाल 1 – बताएं आखिर वो कौन सी चीज है, जिसे हम देख सकते हैं पर छू नहीं सकते?

जवाब 1 – दरअसल, हम सपने देख सकते हैं, पर उसे छू नहीं सकते हैं.

सवाल 2 – पांच अक्षर का मेरा नाम उल्टा सीधा एक समान, बताओ वह क्या है?
जवाब 2 – इस पहेली का सही जवाब है ‘मलयालम’ शब्द.

सवाल 3 – बताएं आखिर वो कौन सा पक्षी है, जिसकी आवाज सबसे मधुर होती है?
जवाब 3 – दरअसल, कोयल ही वो पक्षी है, जिसकी आवाज सबसे मधुर होती है.

सवाल 4 – क्या आप जानते हैं कि आखिर वो कौन सा शब्द है, जिसमें फूल मिठाई और फल तीनों आते हैं?
जवाब 4 – बता दें कि वो शब्द है ‘गुलाब जामुन’, जिसमें फूल मिठाई और फल तीनों आते हैं.

सवाल 5 – बताएं आखिर ऐसी कौन सी चीज है, जिसे लोग खाने के लिए खरीदते हैं पर खाते नहीं हैं?
जवाब 5 – दरअसल, प्लेट और चम्मच वो चीज है, जिसे लोग खाने के लिए खरीदते हैं पर खाते नहीं हैं.

सवाल 6 – आखिर वो कौन सी चीज है, जो एक जगह से दूसरी जगह जाती है, पर अपनी जगह से हिलती भी नहीं?
जवाब 6 – दरअसल, वो चीज है सड़क (Road), जो एक जगह से दूसरी जगह जाती है, पर अपनी जगह से हिलती भी नहीं है.

विज्ञापन
Web Title: General knowledge quiz 30
End of Article