Fake University List UGC: 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म होते ही छात्र अब कॉलेज (College) और विश्वविद्यालयों (Universities) में दाखिले की तैयारी में जुट जाएंगे। लेकिन नए शैक्षणिक सत्र (Academic Session) की शुरुआत से पहले ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission – UGC) ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है।
UGC ने छात्रों और उनके अभिभावकों (Parents) को आगाह करते हुए कहा है कि वे किसी भी फर्जी विश्वविद्यालय (Fake University) में दाखिला लेने से बचें। आयोग के अनुसार, कुछ संस्थान बिना मान्यता (Without Accreditation) के अवैध रूप से डिग्री (Degree) बांट रहे हैं, जो भविष्य में किसी भी सरकारी या निजी नौकरी के लिए मान्य नहीं होगी।
UGC की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कुछ संस्थान अवैध रूप से फर्जी डिग्री (Fake Degree) देकर छात्रों को गुमराह कर रहे हैं। आयोग ने साफ किया है कि केवल राज्य अधिनियम (State Act), केन्द्रीय अधिनियम (Central Act) या प्रांत अधिनियम (Provincial Act) के तहत स्थापित विश्वविद्यालय ही डिग्री देने के लिए अधिकृत हैं।

Fake University List UGC:
यूजीसी ने छात्रों को दी ये सलाह
छात्र और अभिभावक उच्च शिक्षा के लिए किसी भी संस्थान में एडमिशन लेने से पहले मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और संस्थाओं के साथ फर्जी संस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त जरूर करें। यदि कोई ऐसी यूनिवर्सिटी जो यूजीसी अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करती है तो इस बात की जानकारी में ईमेल ugcampc@gmail.com के जरिए छात्र आयोग को दे सकते हैं। ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
21 यूनिवर्सिटी हैं फर्जी
यूजीसी ने देशभर के 21 विश्वविद्यालय को फर्जी घोषित किया है। जिसकी लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा केंद्र सरकार भी 2014 से लेकर अब तक 12 संस्थाओं को खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। दिल्ली के 8 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया गया है। इसमें यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, वॉकेशनल यूनिवर्सिटी, कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड दरियागंज, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग शामिल हैं। वहीं कर्नाटक में एक, केरल में दो, महाराष्ट्र में एक, पश्चिम बंगाल में दो, उत्तर प्रदेश में चार, पुडुचेरी में एक और आंध्र प्रदेश में दो विश्वविद्यालयों को आयोग ने फेक घोषित किया है।

