Education/Job

CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से शुरू हो रही है परीक्षा, आखिरी समय की परेशानियों से बचने के लिए गांठ बांध लें ये जरूरी बातें

CBSE Board Exam 2026:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। CBSE Board Exam 2026 को लेकर अब महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं, ऐसे में छात्रों की धड़कनें बढ़ना लाजिमी है। 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी। छात्र…
CBSE Board Exam 2026
CBSE Board Exam 2026
HIGHLIGHTS
  • उत्तर लिखने का तरीका और प्रश्न पत्र की समझ
  • कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर सख्त 'नो एंट्री'
  • एडमिट कार्ड और स्टेशनरी: क्या ले जाना है और क्या नहीं?

CBSE Board Exam 2026:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। CBSE Board Exam 2026 को लेकर अब महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं, ऐसे में छात्रों की धड़कनें बढ़ना लाजिमी है। 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी। छात्र अच्छे अंक लाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं, क्योंकि 12वीं का रिजल्ट ही अच्छे कॉलेज में एडमिशन का रास्ता खोलता है। अक्सर देखा गया है कि छात्र तैयारी में तो कोई कसर नहीं छोड़ते, लेकिन हड़बड़ी में परीक्षा केंद्र के नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे उन्हें मौके पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ बोर्ड की गाइडलाइंस को समझना भी बेहद जरूरी है।

उत्तर लिखने का तरीका और प्रश्न पत्र की समझ

कई बार छात्र सोचते हैं कि सिलेबस पूरा पढ़ लिया तो काम हो गया, लेकिन CBSE Board Exam 2026 में केवल उत्तर लिखना ही काफी नहीं होता, बल्कि उसे ‘कैसे’ लिखा गया है, यह भी मायने रखता है। अक्सर छात्र जल्दबाजी में प्रश्न को ठीक से पढ़े बिना ही जवाब लिखना शुरू कर देते हैं, जिससे उत्तर गलत हो जाता है। टॉपर्स हमेशा सलाह देते हैं कि उत्तर पुस्तिका में लिखने से पहले प्रश्न पत्र को शांति से पढ़ें। साफ़-सुथरी लिखावट (Neat Handwriting) और सही प्रेजेंटेशन आपको दूसरों से ज्यादा नंबर दिला सकती है। इसलिए, रिवीजन के दौरान डायग्राम और फॉर्मूलों की प्रैक्टिस लिखकर करें, ताकि एग्जाम हॉल में कलम न रुके।

कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर सख्त ‘नो एंट्री’

परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि आपके पास क्या होना चाहिए और क्या नहीं। CBSE Board Exam 2026 के लिए जारी निर्देशों के मुताबिक, छात्रों को किसी भी तरह का कैलकुलेटर ले जाने की मनाही है। यह नियम गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और अकाउंटेंसी सहित सभी विषयों पर समान रूप से लागू होता है; यहाँ तक कि साइंटिफिक कैलकुलेटर भी बैन हैं। इसके अलावा, मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा हॉल के अंदर नहीं ले जाया जा सकता। अगर किसी छात्र के पास ये चीजें पाई जाती हैं, तो उसे अनुचित साधनों के प्रयोग का दोषी माना जा सकता है।

एडमिट कार्ड और स्टेशनरी: क्या ले जाना है और क्या नहीं?

एग्जाम हॉल में बिना एडमिट कार्ड (Hall Ticket) के किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी, साथ ही उस पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। CBSE Board Exam 2026 देने जा रहे छात्रों को अपना स्कूल आईडी कार्ड भी साथ रखना होगा। स्टेशनरी की बात करें तो आप पारदर्शी (Transparent) स्केल, कंपास, डिवाइडर, प्रोट्रैक्टर, पेंसिल, रबर और शार्पनर ले जा सकते हैं। डायग्राम हमेशा पेंसिल से बनाएं और उत्तर लिखने के लिए रॉयल ब्लू या नीले पेन का ही इस्तेमाल करें। पानी की बोतल भी पारदर्शी होनी चाहिए। एक्स्ट्रा पेन साथ रखना एक समझदारी भरा कदम होगा ताकि मौके पर स्याही खत्म होने की टेंशन न रहे।

विज्ञापन
Web Title: Cbse board exam 2026
End of Article