Education/Job

Himachal Job: हिमाचल के इस जिले 200 पदों पर निकली बंपर भर्ती, हर महीने मिलेगी18000 रुपए तक सैलरी

Himachal Job: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। औरो टेक्सटाइल (वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड की एक इकाई) साईंरोड बद्दी जिला सोलन द्वारा अप्रेंटिस, मशीन ऑपरेटर, आईटीआई तकनीशियन (ITI Technician)  की भर्ती की जा रही है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन रिक्तियों के लिए 200 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला (Regional Employment Officer…
Himachal Job:
Himachal Job:

Himachal Job: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। औरो टेक्सटाइल (वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड की एक इकाई) साईंरोड बद्दी जिला सोलन द्वारा अप्रेंटिस, मशीन ऑपरेटर, आईटीआई तकनीशियन (ITI Technician)  की भर्ती की जा रही है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन रिक्तियों के लिए 200 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला (Regional Employment Officer Dharamshala)  को अधिसूचित किए गए हैं।

इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों ही आवेदक पात्र होंगे। इनके लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational qualification) दसवीं, बाहरवीं और आईटीआई पास (ITI Pass)  तथा आयु 18 से 26 वर्ष रखी गई है। कंपनी द्वारा 12,750 रुपए से 18000 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूलप्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) तो लेकर आएं। 27 मई, 2025 को उप रोज़गार कार्यालय, देहरा, 28 मई, 2025 को उप रोज़गार कार्यालय, (Sub Employment Office)  कस्बा कोटला में सुबह 10.00 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार दे सकते हैं।

उन्होंने सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in परअपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लोग इन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही औरो टेक्सटाइल, बद्दी की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8894723112, 8894780903 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
Web Title: Bumper recruitment for 200 posts in this district of himachal
End of Article