Education/Job

Himachal Job Alert: बिजली बोर्ड में 5 हजार पदों पर होगी भर्ती, तत्काल भरे जाएंगे एक हजार पद, बेरोजगार युवाओं के लिए बंपर भर्ती

शिमला। हिमाचल में सरकारी नौकरी (government jobs in himachal) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में जल्द ही एक हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने यूनियन को यह आश्वासन दिया हैं। सीएम सुक्खू ने कहा है […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • टी-मेट व हैल्पर्ज के पदों पर होगी भर्ती
  • निदेशक मंडल की बैठक में उठाया था मुद्दा
  • मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

शिमला। हिमाचल में सरकारी नौकरी (government jobs in himachal) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में जल्द ही एक हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने यूनियन को यह आश्वासन दिया हैं। सीएम सुक्खू ने कहा है कि बिजली बोर्ड में टीमेट व हैल्पर्ज के एक हजार पद भरे जाएंगे। जिसकी भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के तमाम उन युवाओं के लिए एक सुनहेरा मौका हो सकता है। जो पिछले काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहे है।

टी-मेट व हैल्पर्ज के पदों पर होगी भर्ती

अधिक जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड (Himachal Pradesh State Electricity Board) इम्प्लाइज यूनियन के महासचिव हीरा लाल वर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड (Himachal Pradesh State Electricity Board)  में लम्बे समय से तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है। जिससे विभाग में तकनीकी कर्मचारियों के विभिन्न पद खाली चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से तकनीकी कर्मचारियों के विभिन्न पदों के भर्ती एवं पदोन्नति अधिनियम में संशोधन लंबित थे, जिस कारण बोर्ड में नई भर्ती से आए टी.मेट व हैल्पर्ज की पदोन्नति नहीं हो पा रही थी। इन श्रेणियों में पदोन्नति के लगभग 4000 पद खाली पड़े हैं।

निदेशक मंडल की बैठक में उठाया था मुद्दा

हीरा लाल वर्मा ने कहा कि यह मामला इसी वर्ष 20 मई को सर्विस कमेटी और उसके बाद पिछले दिनों निदेशक मंडल की बैठक में भी उठाया गया। जिसके बाद बोर्ड द्वारा बीते दिन ही इन संशोधन बारे अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब सहायक लाइनमैन, सब स्टेशन अटैंडैंट, फिटर व इलैक्ट्रीशियन के पदों के लिए पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

recruitment-process-will-start-soon-for-5000-posts-in-himachal-electricity-board.
recruitment-process-will-start-soon-for-5000-posts-in-himachal-electricity-board.

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने से लगभग 2500 पात्र टी-मेट व हैल्पर्ज को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। इन पदोन्नति से टी.मेट व हैल्पर्ज के जो पद खाली होंगे उसमें लगभग 1000 पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, वहीं 4000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया दूसरे चरण में करने के बारे में भी मुख्यमंत्री ने यूनियन को आश्वस्त किया है।

विज्ञापन
Web Title: 5000 posts will be recruited in electricity board