चंबामेरी पांगी

Chamba Pangi News: ITI के इन कर्मचारियों को नहीं मिला सरकार की स्थायी पॉलिसी का लाभ: अमरेश कुमार

Chamba Pangi News: चंबा: हिमाचल प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के 31 जुलाई 2015 के बाद भर्ती किए गए कर्मचारियों को सरकार द्वारा बनाई गई स्थायी पॉलिसी का लाभ नहीं मिल रहा है। जिला चंबा के पांगी किलाड़ आईटीआई में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट अमरेश कुमार ने प्रधानाचार्य के माध्यम से […]
Chamba Pangi News:
Chamba Pangi News:

Chamba Pangi News: चंबा: हिमाचल प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के 31 जुलाई 2015 के बाद भर्ती किए गए कर्मचारियों को सरकार द्वारा बनाई गई स्थायी पॉलिसी का लाभ नहीं मिल रहा है। जिला चंबा के पांगी किलाड़ आईटीआई में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट अमरेश कुमार ने प्रधानाचार्य के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन भेजा हुआ है। उन्होंने बताया कि ITI कर्मचारियों के लिए 2015 को बनाई गई पॉलिसी का विस्तार करने की मांग उठाई हुई है। उन्होंने कि कर्मचारियों द्वारा अपना 9600 घंटे का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी सरकार की ओर से उन्हें स्थायी पॉलिसी का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

प्रदेश सरकार की ओर से 31 जुलाई 2015 से पहले नियुक्त किये गए कर्मचारियों को इस पॉलिसी का लाभ दिया जा रहा है। लेकिन 2015 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को पॉलिसी का लाभ नहीं मिल रहा है। हालांकि कर्मचारियों ने सरकार द्वारा रखी गई शर्तें को भी पूरा कर लिया गया है। 2015 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को मौजूदा समय 16,215 मासिक वेतन के रूप में फिक्स सैलरी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों को इस पॉलिसी का लाभ नहीं दिया गया तो  वह आगामी कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और अन्य कैबिनेट सदस्यों के सामने अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों की यह मांग है कि 31 जुलाई 2015 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को भी स्थायी पॉलिसी का लाभ दिया जाए।

 

विज्ञापन
Web Title: These iti employees did not get the benefit of the permanent policy of the government amresh kumar