चंबाहिमाचल

Bharatiya Janata Party Himachal: हिमाचल प्रदेश में में भाजयुमो की नई टीम घोषित, विनायक रैणा बने चंबा के अध्यक्ष

Bharatiya Janata Party Himachal ​शिमला:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की घोषणा की है, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत। बहुत से नए चेहरों को इसमें जगह मिली है। हमीरपुर के शनी शुक्ला को राज्य का महामंत्री पद मिला है। वह बीस वर्षों…

Bharatiya Janata Party Himachal ​शिमला:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की घोषणा की है, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत। बहुत से नए चेहरों को इसमें जगह मिली है। हमीरपुर के शनी शुक्ला को राज्य का महामंत्री पद मिला है। वह बीस वर्षों से एबीवीपी (ABVP) विद्यार्थियों का नेता रहे हैं। नई टीम में पांच उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और छह सचिव हैं। इसके अलावा, 17 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों को नामित किया गया है। तिलक राज ने बताया कि भुवनेश ठाकुर, सुशील कडशोली, भवानी सिंह पठानिया, सुनील नेगी और नीलम कुमारी प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। प्रदेश मंत्री सन्नी शुक्ला और साकेश शर्मा होंगे।

भाजयुमो के प्रदेश सचिव जगदीप शर्मा, पृथ्वी राज ठाकुर, हर्ष सूद, रोहित ठाकुर, करनैल सिंह और नरेन्द्र ठाकुर होंगे। प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहर चंद भारद्वाज (मोनू) नियुक्त किए गए। जबकि प्रदेश कार्यालय सचिव विनिल पाल होंगे। इसके अलावा मुख्य प्रवक्ता अजय चौहान, प्रवक्ता देवेन्द्र ठाकुर, सौरभ धीमान,कमल सैणी, देवेन्द्र राणा, विनय छिंटा, मुस्कान, दीक्षा वर्मा और अरुण चौहान समराण होंगे।

मीडिया प्रभारी अमित होंगे उनके साथ सह मीडिया प्रभारी आशीष ठाकुर, साहिल, हरप्रीत सैणी, अरविन्द कुमार, सुनील शर्मा और अभिमन्यु भागड़ा होंगे। सोशल मीडिया संयोजक अभिनव ठाकुर, सह संयोजक अजय राणा, आईटी संयोजक कर्तव्य वैद्य, सह संयोजक सुश्री रीना नड्डा होंगे।  तिलक राज ने बताया कि युवा मोर्चा ने 17 संगठनात्मक जिला के जिला अध्यक्षों की घोषणा की जिसमें चंबा का जिला अध्यक्ष विनायक रैणा, कांगड़ा तपन मन्हास, नूरपुर राहुल कालिया, देहरा रमन शर्मा, पालमपुर राकेश कुलेठी, लाहौल स्पीति राहुल धुंशी, कुल्लू जनेश ठाकुर, मंडी योगेश ठाकुर, सुंदरनगर उत्कर्ष चौधरी, हमीरपुर कपिल मोहन शर्मा, ऊना संदीप शर्मा, बिलासपुर मनोज कुमार, सिरमौर रणवीर सिंह ठाकुर, सोलन भूपेन्द्र ठाकुर, महासु अतुल शर्मा, शिमला हनीश चोपड़ा और किन्नौर ललित मोहन जिला अध्यक्ष होंगे।तिलक राज ने कहा कि युवा जोश और अनुभव के साथ युवा मोर्चा और मजबूत एवं शक्तिशाली होगा। युवा मोर्चा संगठन को मजबूत बनाते हुए, प्रदेश के युवाओं के हक के लिए लड़ेगा।

विज्ञापन
Web Title: New team of bjym declared in himachal pradesh
End of Article