Himachal ka Mausam: हिमाचल में कब तक साफ रहेगा मौसम, कब बारिश और बर्फबारी की संभावना-जानें
Himachal ka Mausam: शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब कुछ दिन मौसम साफ रहने के बाद 29 अक्टूबर से बिगड़ सकता है। हालांकि इस दौरान मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। प्रदेश में तापमान सामान्य चल रहे हैं। मौसम केंद्र शिमला के वैज्ञानिक भुई लाल ने बताया कि आज और कल यानी 23 और…
Himachal ka Mausam: शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब कुछ दिन मौसम साफ रहने के बाद 29 अक्टूबर से बिगड़ सकता है। हालांकि इस दौरान मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। प्रदेश में तापमान सामान्य चल रहे हैं।
मौसम केंद्र शिमला के वैज्ञानिक भुई लाल ने बताया कि आज और कल यानी 23 और 24 अक्टूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू मंडी शिमला किन्नौर लाहौल स्पीति में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 28 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। 29 अक्टूबर से फिर मौसम बिगड़ सकता है। इस दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं है। तापमान सामान्य चल रहे हैं। आगे भी कुछ दिन तापमान सामान्य रहने का अनुमान है। शिमला का अधिकतम 19.3 रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11. 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है।
End of Article
