Chamba Pangi Cloudburst : मिंधल के अझल नाले में फटा बादल, दो गांव की पेयजल आपूर्ति हुई बा​धित, देखें वीडियो

Chamba Pangi Cloudburst :  पांगी: जिला चंबा के उपमंडल पांगी के दायरे में आने वाले ग्राम पंचायत मिंधल के अझल नाले में शनिवार सुबह करीब 6 बजे बादल फटने से दो गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। शनिवार जब नाले का जलस्तर बढ़ा जो गांव वासियों ने देखा कि बड़े-बड़े पत्थर व दलदल […]
Chamba Pangi Cloudburst : मिंधल के अझल नाले में फटा बादल, दो गांव की पेयजल आपूर्ति हुई बा​धित, देखें वीडियो
This is the caption text

Chamba Pangi Cloudburst :  पांगी: जिला चंबा के उपमंडल पांगी के दायरे में आने वाले ग्राम पंचायत मिंधल के अझल नाले में शनिवार सुबह करीब 6 बजे बादल फटने से दो गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। शनिवार जब नाले का जलस्तर बढ़ा जो गांव वासियों ने देखा कि बड़े-बड़े पत्थर व दलदल नाले में आए हुए  हैं। इससे दो गांव की पेयजल लाइनें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। नाला गांव से दूर व घटना सुबह सवेरे की होने से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इसी के चलते स्थानीय लोगों को अझल नाले से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ है।

ग्राम पंचायत मिंधल के प्रधान भाग देई ने बताया कि जैसे ही सूचना प्राप्त हुई, उसके बाद गांव वासियों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्हें गांव वासियों द्वारा सूचना दी गई है। शनिवार सुबह अचानक जब अझल नाले का जल स्तर बढ़ा तो गांव वासियों ने नाले से दूर रहने को कहा गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान दो गांव की पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। 

विज्ञापन