चंबा

Chamba News || सलूणी मे भी उड़ेंगे मानव परिंदे, त्रियूंद में सफल रहा ट्रायल 

चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले  उपमंडल सलूणी मे चिन्हित पैरागलाईडिंग साईट त्रियूंद से खरल के टिपरी कुंटेड़ी से भतयूँड़ के लिए  उड़ान का सफल ट्रायल किया गया I स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विस क्लब सलूणी ने खाजियार से आये पैराग्लाडर टीम के सहयोग से यह ट्रायल करवाया I उधर आसमान […]
An image of featured content
This is the caption text

चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले  उपमंडल सलूणी मे चिन्हित पैरागलाईडिंग साईट त्रियूंद से खरल के टिपरी कुंटेड़ी से भतयूँड़ के लिए  उड़ान का सफल ट्रायल किया गया I स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विस क्लब सलूणी ने खाजियार से आये पैराग्लाडर टीम के सहयोग से यह ट्रायल करवाया I उधर आसमान मे उड़ रहे मानव परिंदो को देख हर कोई उत्साहित नजर आ रहा था I

अब इस जगह को पैरागलाइडिंग हेतु नोटिफाइ करने के लिए पर्यटन विभाग से पत्राचार किया जायेगा I पर्यटन विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अब सलूणी मे भी मानव परिंदे आसमान मे उड़ते नजर आएंगे I बताते चले की सलूणी मे इस प्रकार की गतिविधियों से पर्यटन को पँख लगेंगे और युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे जिससे सलूणी का विकास होगा I उधर स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विस क्लब के प्रधान मनीष कुमार ने कहा की उपमंडल सलूणी मे पैरागलाईडिंग व रिवर राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों को संचालित करने के लिए मंजूरी मिलती है तो सलूणी मे भी पर्यटन को पँख लगेंगे और युवाओं को घर द्वार पर स्वरोजगार मिलेगा

सलूणी से अशोक कुमार आर्य

विज्ञापन
Web Title: Chamba news human birds will fly in saloni also trial