चंबाहिमाचल

Chamba News || वन विभाग की टीम को एक और सफलता, बालू में चार लोगों को वन्य प्राणी के अवशेषों के साथ दबोचे

चंबा। वन विभाग ने जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू में चार लोगों को वन्य प्राणी के अवशेषों के साथ दबोचे हैं। इन लोगों से विभाग की टीम ने दस मॉनिटर लिजर्ड (जंगली बड़ी छिपकली) और 17 सियार सिंगी के अवशेष बरामद हुए हैं। जोकि अवैध रूप से जंगलो में शिकार करके जुटाए गए हैं। शनिवार को वन विभाग की…
An image of featured content
This is the caption text

चंबा। वन विभाग ने जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू में चार लोगों को वन्य प्राणी के अवशेषों के साथ दबोचे हैं। इन लोगों से विभाग की टीम ने दस मॉनिटर लिजर्ड (जंगली बड़ी छिपकली) और 17 सियार सिंगी के अवशेष बरामद हुए हैं। जोकि अवैध रूप से जंगलो में शिकार करके जुटाए गए हैं। शनिवार को वन विभाग की टीम ने पर्यटन स्थल खज्जियार में दो लोगों को जंगली जानवरों के अवशेषों के साथ दबोचा था। ये लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सोमवार को वन विभाग की टीम ने बालू में दबिश देकर चार अन्य लोगों को वन्य जीवों के अवशेषाें के साथ दबोचा। इन लोगों के पास विभागीय टीम को जंगली जानवरों के अंगो के अवशेष बरामद हुए।

इन अवशेषों को ये लोग बाहर से आने वाले सैलानियों सहित अन्य लोगों को मुंह मांगे दामों पर बेचने का धंधा करते हैं। सियार सिंगी और मॉनिटर लिजर्ड के अंगो को धार्मिक व तंत्र मंत्र की विधि में प्रयोग किया जाने की पुरानी धारणा लोगों में है। ऐसे में इन अंगो को पाने के लिए लोग तस्करों को मुंह मांगे दाम भी देने को तैयार हो जाते हैं। इसी बात का फायदा उठाकर ये तस्कर जंगलो में जाकर इन वन्य जीवों का शिकार अपना धंधा चमकाने के लिए करते हैं। जिस प्रकार से चंबा में ये लोग सक्रिय है। उसी प्रकार से प्रदेश के अन्य जिलों में भी इनका गिरोह हो सकता है। ऐसे में सरकार व विभाग को इस मामले में गंभीरता दिखाने की आवश्यक्ता है।

क्योंकि यह मामला वन्य जीवों के साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि जो वन्य जीवों के अवशेष इन लोगों से मिले हैं। वे जिला के जंगलो में जानवरों को मार कर लाए गए हैं। या फिर दूसरे राज्यों के जंगलो से जानवरों को मारकर लाए गए हैं। इसको लेकर भी वन विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ जांच कर रहा है। इनसेट वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि वन्य जीवों के अवशेषों के साथ चार अन्य लोगों को विभाग ने पकड़ा है। इन लोगों से मॉनिटर लिजर्ड और सियार सिंगी के अवशेष मिले हैं।

विज्ञापन
Web Title: Chamba news four people caught with remains of wild animal
End of Article