चंबाहिमाचल

चंबा के विधायक नीरज नैय्यर की माता का चंडीगढ़ में निधन, सीएम सुक्खू ने शोक व्यक्त किया

चंबा:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा के सदर विधायक नीरज नैयर की माता के निधन पर गहरा शोक व्य​क्त किया हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर के माता चंचल नैय्यर का आज प्रातः चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की […]

चंबा:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा के सदर विधायक नीरज नैयर की माता के निधन पर गहरा शोक व्य​क्त किया हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर के माता चंचल नैय्यर का आज प्रातः चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं।

ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि वंचित वर्गों के कल्याण के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन
Web Title: Chamba mla neeraj nayyars mother passes away in chandigarh