Chamba Pangi News: पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर में कार्य कर रही की पांच प्रजा कमेटी द्वारा सर्दियों में मनाया जाने वाले त्योहारों को लेकर दिन व तारीखें निर्धारित की हुई थी। लेकिन पांच प्रजा कमेटी के एक प्रजामंडल ने कमेटे के इस फैसले का उलंघन किया हुआ है। कुठल-घिसल प्रजामंडल ने पांच प्रजा कमेटी के खिलाफ जाकर त्यौहारों को मना रहे है।
अलग-अलग तारीखों में मनाए जा रहे जुकारू उत्सव को लेकर ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर की पांच प्रजा मंडल कमेटी सख्त हो गई है। इस कमेटी में जुकारू उत्सव को मनाने के लिए फरवरी अंतिम सप्ताह की तारीख निर्धारित की थी। 14 फरवरी को खाउल उत्सव मनाया जाना था। और उसके 15 दिनों बाद जुकारू उत्सव मनाने की रूपपरेखा बनाई गई थी। लेकिन पांच प्रजा मंडल कमेटी के साथ काम कर रहे कुठल घिसल प्रजामंडल इस फैसले के खिलाफ जाकर तय समय से पहले ही जुकारू उत्सव को मनाना शुरू कर दिया। इसको लेकर पांच प्रजामंडल कमेटी अब सख्त हो गई है। मार्च माह में होने वाली आम सभा में कुठल घिसल प्रजामंडल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
इसको लेकर पांच प्रजा कमेटी के अध्यक्ष चुन्नीलाल वर्मा ने बताया की मार्च में होने वाली आमसभा में इस बारे में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब सर्दियों के दोनों मनाया जाने वाले त्योहारों को लेकर पांच प्रजा कमेटी द्वारा बैठक बुलाई गई थी। उस दौरान कुठल-घिसल की प्रजामंडल भी मौजूद थी। पांच प्रजा कमेटी द्वारा यह फैसला लिया गया था कि 14 फरवरी को खाहुल उत्सव मनाया जाएगा। वहीं इसके 15 दिनों के बाद जुकारू उत्सव मनाया जाएगा। लेकिन कुठल-घिसल प्रजामंडल द्वारा पांच प्रजा कमेटी द्वारा लिए गए फैसले को न मानकर पहले ही त्यौहारों मनाने का फैसला लिया। इस बात से जाहिर है कि कुठल-घिसल प्रजामंडल के लिए पांच प्रजा कमेटी का फैसला अहम नहीं है।