skip to content

Chamba Pangi News: पांगी में पांच प्रजामंडल के फैसले को न मानने वाले इस प्रजामंडल के खिलाफ होगी कार्रवाई

Chamba Pangi News: पांच प्रजा मंडल की बैठक में हूुए फैसल को न माने वाले कुठल-​घिसल प्रजा मंडल पर होगी कार्रवाही फोटो: PGDP

Chamba Pangi News:  पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर में कार्य कर रही की पांच प्रजा कमेटी द्वारा सर्दियों में मनाया जाने वाले त्योहारों को लेकर  दिन व तारीखें निर्धारित की हुई थी। लेकिन पांच प्रजा कमेटी के एक प्रजामंडल ने कमेटे के इस फैसले का उलंघन किया हुआ है। कुठल-​घिसल प्रजामंडल ने पांच प्रजा कमेटी के ​खिलाफ जाकर त्यौहारों को मना रहे है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों  घाटी की छह प्रजामंडल जुकारू उत्सव का पर्व मना रही है । हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें की ऐतिहासिक धरोहर जुकारू उत्सव को लेकर पांगी घाटी की 19 पंचायतों के लोगों ने एकजुट होकर फैसला करने का निर्णय लिया हुआ था। लेकिन बीच में 6  प्रजामंडलों द्वारा अपने पंचायत में बैठक कर अलग-अलग दिन तय कर दिए। ऐसे में अब घाटी के 6 पंचायतों में इन दिनों जुकारू उत्सव मनाया जा रहा है। अन्य पंचायतों में एक माह बाद जुकारू मनाया जाएगा। पांच प्रजा कमेटी के साथ काम कर रही कुठल-​घिसल प्रजा मंडल की ओर से मिंधल माता कमेटी के फैसले को न मानकर स्थानीये बुजुर्गों द्वारा तय की गई तारीख के मुताबिक त्योहारों को मना रहे हैं। ऐसे में अब पांच प्रजा कमेटी कुठल-​घिसल प्रजा मंडल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

इसको लेकर पांच प्रजा कमेटी के अध्यक्ष चुन्नीलाल वर्मा ने बताया की मार्च में होने वाली आमसभा में इस बारे में फैसला लिया जाए। उन्होंने बताया कि जब सर्दियों के दोनों मनाया जाने वाले त्योहारों को लेकर पांच प्रजा कमेटी द्वारा बैठक बुलाई गई थी। उसे दौरान कुठल-​घिसल की प्रजामंडल भी मौजूद थी। पांच प्रजा कमेटी द्वारा यह फैसला लिया गया था कि 14 फरवरी को खाहुल उत्सव मनाया जाएगा। वहीं इसके 15 दिनों के बाद जुकारू उत्सव मनाया जाएगा। लेकिन कुठल-​घिसल प्रजामंडल द्वारा पांच प्रजा कमेटी द्वारा लिए गए फैसले को न मानकर पहले ही त्यौहारों मनाने का फैसला लिया। इस बात से जाहिर है कि कुठल-​​घिसल प्रजामंडल के लिए पांच प्रजा कमेटी का फैसला अहम नहीं है।

Next Story