चंबा: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा के सदर विधायक नीरज नैयर की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर के माता चंचल नैय्यर का आज प्रातः चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं।
WhatsApp Group
Join Now
ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि वंचित वर्गों के कल्याण के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।