CIBIL Score New Rule 2026 || लोन लेने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सिबिल स्कोर को लेकर बदल गए नियम, अब बैंक नहीं कर पाएंगे मनमानी

CIBIL Score New Rule 2026 || भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने सिबिल स्कोर से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे आम आदमी को लोन लेने में आसानी होगी। अब क्रेडिट स्कोर हर महीने अपडेट होगा और स्कोर घटने पर बैंकों को ग्राहकों को लिखित में कारण बताना अनिवार्य होगा।
CIBIL Score New Rule 2026 || लोन लेने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सिबिल स्कोर को लेकर बदल गए नियम, अब बैंक नहीं कर पाएंगे मनमानी
CIBIL Score New Rule 2026

CIBIL Score New Rule 2026 || हर आम आदमी का सपना होता है कि मुसीबत के वक्त बैंक उसकी मदद करे। चाहे घर बनाना हो या बच्चों की पढ़ाई के लिए लोन बहुत जरूरी है। लेकिन अक्सर सिबिल स्कोर (CIBIL Score) कम होने की वजह से बैंक दरवाजे बंद कर देते हैं। अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कुछ ऐसे नियम लागू किए हैं, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। ये नियम सिर्फ कागजी नहीं हैं, बल्कि बैंकों की मनमानी पर लगाम लगाने वाले हैं।

पहले के समय में अगर आप पुराना कर्ज चुका भी देते थे, तो भी सिस्टम में उसे अपडेट होने में महीनों लग जाते थे। लेकिन नए नियमों के मुताबिक, अब आपकी क्रेडिट रिपोर्ट (Credit Report) हर महीने अपडेट की जाएगी। इसका सीधा फायदा यह होगा कि अगर आपने अपनी किश्तें समय पर भरी हैं, तो आपका स्कोर तुरंत सुधर जाएगा। यह बदलाव उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो अपनी वित्तीय आदतों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

स्कोर क्यों घटा? बैंक को देना होगा जवाब

अक्सर ऐसा होता था कि अचानक स्कोर गिर जाता था और ग्राहक को वजह ही पता नहीं चलती थी। अब वित्तीय संस्थान (Financial Institutions) अपनी मनमानी नहीं चला पाएंगे। अगर आपका सिबिल स्कोर कम किया जाता है, तो बैंक या संस्था को साफ-साफ और लिखित में बताना होगा कि ऐसा क्यों हुआ। यह पारदर्शिता ग्राहकों को यह समझने में मदद करेगी कि उनसे कहां चूक हुई है और वे उसे कैसे सुधार सकते हैं।

कई बार क्लर्क की गलती या तकनीकी खामी की वजह से किसी और का बकाया आपके खाते में दिख जाता है। इससे अच्छे-भले ग्राहक (Customer) का रिकॉर्ड खराब हो जाता है और उसे लोन नहीं मिलता। आरबीआई के सख्त आदेश हैं कि अगर कोई ग्राहक शिकायत दर्ज करता है, तो क्रेडिट ब्यूरो को 15 दिनों के भीतर उस गड़बड़ी को ठीक करना होगा। यह समयसीमा पहले के मुकाबले काफी कम कर दी गई है, जिससे ईमानदार लोगों को बेवजह परेशान नहीं होना पड़ेगा।

स्कोर सुधारने का ‘गुरु मंत्र’

अगर आपका स्कोर अभी कम है, तो निराश न हों। आरबीआई के इन नियमों का फायदा उठाने के लिए आपको बस अपनी ईएमआई भुगतान (EMI Payment) को समय पर करने की आदत डालनी होगी। इसके अलावा, जानकारों का कहना है कि अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30 फीसदी से ज्यादा इस्तेमाल न करें और बार-बार लोन के लिए अप्लाई करने से बचें। ये छोटे कदम आपके भविष्य को सुरक्षित कर देंगे।

विज्ञापन