PNG Connection New Rules: ईरान युद्ध के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब पीएनजी वालों को नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर; फौरन करना होगा सरेंडर
PNG Connection New Rules: नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का सीधा असर अब आपके किचन तक पहुंच गया है। देश में रसोई गैस की कमी की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार तुरंत एक्शन में आ गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने PNG कनेक्शन के नए नियम लागू कर दिए हैं। नए आदेश के अनुसार, जिन घरों में पहले से ही पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी का कनेक्शन है, उन्हें अब एलपीजी सिलेंडर की दोहरी सुविधा नहीं मिलेगी। सरकार का कहना है कि ऐसे उपभोक्ताओं को अपना पुराना गैस सिलेंडर तुरंत जमा करना होगा।
सरकार की ओर से गैस की यह दोहरी सुविधा खत्म करने का मुख्य लक्ष्य यह है कि संसाधनों का सही तरीके से बंटवारा हो सके। जैसे ही नए नियम लागू होंगे, पीएनजी इस्तेमाल करने वाले लोग अब नए गैस सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय का मानना है कि इस मुश्किल समय में उन परिवारों तक रसोई गैस पहुंचाना सबसे जरूरी है, जिनके पास अभी तक पीएनजी की सुविधा नहीं है। आगे चलकर पीएनजी इस्तेमाल करने वाले लोग घरेलू एलपीजी कनेक्शन के लिए अप्लाई भी नहीं कर पाएंगे।
गैस की जमाखोरी रोकने और वितरण सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने सिलेंडर बुकिंग के नियमों को भी और सख्त कर दिया है। नए नियम के अनुसार, अब शहरों में दो एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का गैप होना जरूरी है। वहीं, गांवों में रहने वाले लोगों के लिए यह समय 45 दिन रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, जरूरी सामान अधिनियम के तहत कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ पूरे देश में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इन सख्त नियमों के बीच दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों और कारोबारियों को थोड़ी राहत मिली है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी सीएक्यूएम ने गैस की समस्या को देखते हुए एक महीने के लिए बायोमास और दूसरे वैकल्पिक ईंधनों का इस्तेमाल करने की परमिशन दे दी है। इससे गैस पर जो निर्भरता है वह कम होगी और उद्योगों को साफ ईंधन मिल सकेगा। इसके अलावा, सरकार ने घरेलू गैस उत्पादन को भी 31 फीसदी तक बढ़ा दिया है, ताकि आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों के लिए भी एक अच्छी खबर है। पिछले पांच दिनों से जो कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद थी, उसे अब देश के सभी राज्यों में फिर से शुरू कर दिया गया है। 9 मार्च को जो रोक लगाई गई थी, उसे हटाते हुए सरकार ने साफ कर दिया है कि अब आप लंबी लाइनों में लगने से बचते हुए सीधे ऑनलाइन तरीके से अपनी बुकिंग कर सकते हैं। सरकार का पूरा ध्यान इस समय गैस सप्लाई को ठीक रखने और आम जनता को गैस की कमी से बचाने पर है।
Web Title: png connection new rules lpg cylinder surrender iran war gas crisis
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Apr 06, 2026 | 10:19 AM