How to check land records online: किसके नाम पर कौनसी जमीन है, आप भी फोन से कुछ ही सेकेंड में ऐसे चेक कर सकते हैं

How to check land records online: आज के दौर में जहां भारत डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ रहा है वहीं आपकी जमीन की भी केवाईसी करवाई जा रही है अगर आपने भी अपने जमीन की केवाईसी नहीं करवाई है तो तुरंत करवा लें ताकि उसका आपको लाभ मिल सके। हिमाचल सरकार द्वारा देश के कई राज्य की सरकारों द्वारा आपकी जमीन की ई केवाईसी करवाई जा रही है यह इसलिए जरूरी है क्योंकि केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा मौजूदा समय में कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है जिसका सही किस को लाभ मिल सके इसको देखते हुए सरकार की ओर से ई केवाईसी करवाई जा रही है।
वही इस कंटेंट में हम आपको आज एक अहम जानकारी देने जा रहे हैं जो कि आपकी जमीन से जुड़ी बात है। अक्सर रहता है कि हर किसी को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि इस जमीन का असली हकदार यानी मालिक कौन है अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है आप आसानी से घर बैठे ही उसके असली मालिक का पता कर सकते हैं। हर राज्य की सरकारों द्वारा मालिक से जुड़ी सारी जानकारी ऑनलाइन अपलोड कर दी गई है अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपकी जमीन कब किसके नाम थी और अब किसके नाम पर है। उसके लिए आपको सर्वप्रथम भूमि संसाधन विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर विकसित करना होगा जहां पर सेवाएं में नागरिकता केंद्र सेवा ऑप्शन पर क्लिक करें।
उसके बाद यहां पर भूमि अभिलेख की पूरी डिटेल और राज्य के अधिकारों के अभिलेख पोर्टल का लिंक आपको आसानी से मिल जाएगा और आप अपने राज्य के पोर्टल के लिंक पर क्लिक करते ही आप अपने राज्य के भू अभिलेख पोर्टल पर रीडायरेक्ट हो जाओगे। उसके बाद वहां पर आपको अपने राज्य का नाम और अपने जिले तहसील और गांव और कॉलोनी को चुनना होगा। इसके बाद आपके सामने आपका खसरा नंबर या खातेदार का नाम और जमीन से जुड़ी डिटेल सर्च करनी होगी अब आप जैसे ही आप यहां पर कैप्चा कोड दर्ज करोगे तो कंटिन्यू ओके बटन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद पीएफ के माध्यम से आपको अपनी जमीन से जुड़ी पूरी डिटेल आपके सामने आ जाएगी और इसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। वही आपको बता दें कि अगर आप अपनी जमीन का कोई भी डिटेल निकालना चाहते हैं तो आप इस वेबसाइट से आसानी से निकाल सकते हैं क्योंकि जमीन से जुड़ी डिटेल आज की डेट में हर सरकारी कार्यों में जरूरत होती है।
अपने मोबइल पर ऐसे करें चेंक
- सबसे पहले आप भूमि संसाधन विभाग की वेबसाइट https://dolr.gov.in पर जाएं।
- यहां सेवाएं में से नागरिक केंद्रित सेवाएं ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको भूमि अभिलेखों की डिटेल के लिए हर राज्य के अधिकारों के अभिलेख (ROR) पोर्टल के लिंक मिल जाएंगे।
- अपने राज्य के पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने राज्य के भू-अभिलेख पोर्टल में भू-अभिलेख आइकन पर क्लिक करें।
- अब आपको उस जिला, तहसील, गांव या कॉलोनी को चुनना होगा, जहां की जमीन की डिटेल चाहते हैं।
- आप खसरा नंबर या खातेदार के नाम से जमीन की डिटेल सर्च कर सकते हैं।
- अब कैप्चा कोड दर्ज करके कंटीन्यू के बटन पर क्लिक करें। जमीन की सारी डिटेल स्क्रीन पर दिख जाएगी। I
