नई दिल्ली: भारत (India) में सोने (Gold) की कीमत (Price) और खपत (Consumption) दोनों ही अधिक हैं। कीमत (Price) चाहे जितनी भी अधिक हो, लोग उसकी खरीदारी (Purchase) करते ही हैं। भारत में शादी-ब्याह (Weddings) के समय सोने (Gold) की मांग काफी बढ़ जाती है। लेकिन सोने (Gold) की खरीदारी (Purchase) के दौरान आप ‘तोला (Tola)’ शब्द को अक्सर सुनते होंगे। क्या आप जानते हैं तोला (Tola) के पीछे की कहानी क्या है और 1 तोला (Tola) में कितने ग्राम (Gram) होते हैं?
1 तोला (Tola) में कितना ग्राम (Gram)?
भारत (India) में 1 तोला (1 Tola) 11.6638 ग्राम (Gram) के बराबर होता है। हालांकि, भारत में कई जौहरी (Jewellers) आसान गणना (Calculation) के लिए 1 तोला (1 Tola) का वजन (Weight) 10 ग्राम (Gram) तक बताते हैं। वहीं, यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) और पाकिस्तान (Pakistan) जैसे देशों में 1 तोला (1 Tola) क्रमशः 11.7 ग्राम (Gram) और 12.5 ग्राम (Gram) के बराबर होता है। ग्राम (Gram) की तुलना में तोला (Tola) की क्या कीमत (Value) होती है?
ग्राम | तोला |
1 ग्राम | 0.085735 तोला |
10 ग्राम | 0.857352 तोला |
20 ग्राम | 1.714705 तोला |
30 ग्राम | 2.572057 तोला |
40 ग्राम | 3.429410 तोला |
50 ग्राम | 4.286763 तोला |
100 ग्राम | 8.5732526 तोला |
200 ग्राम | 17.147052 तोला |