बिज़नेस न्यूज़

Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

Gold Price Today:  अगर आप वैलेंटाइन वीक के किस दिन चांदी या सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले 13 फरवरी के ताजा दरों को देखें। गुरूवार को सोने की कीमतों में 400 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल हुआ है, लेकिन चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई दरों के बाद चांदी की कीमतें 1…
Gold Price Today:
Gold Price Today:
HIGHLIGHTS
  • 18 कैरेट सोने का आज का भाव
  • 22 कैरेट सोने का आज का भाव
  • 24 कैरेट सोने का आज का भाव
  • GOLD खरीदना है? कैसे चेक करें प्योरिटी?

Gold Price Today:  अगर आप वैलेंटाइन वीक के किस दिन चांदी या सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले 13 फरवरी के ताजा दरों को देखें। गुरूवार को सोने की कीमतों में 400 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल हुआ है, लेकिन चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई दरों के बाद चांदी की कीमतें 1 लाख के आसपास और सोने की कीमतें 86,000 के आसपास चल रही हैं। सराफा बाजार द्वारा आज गुरूवार को जारी की गई सोने और चांदी की नई कीमतें बताती हैं कि आज 13 फरवरी 2025 को 22 कैरेट सोने का मूल्य 79,950 रुपए, 24 कैरेट का मूल्य 87,200 रुपए और 18 कैरेट का मूल्य 65,420 रुपए है। 1 किलो चांदी का भाव (आज की चांदी दर) 99,500 रुपए है।

18 कैरेट सोने का आज का भाव

  • दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 65,420/- रुपये।
  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 65, 290/- रुपये।
  • इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 65, 330 चल रहा है।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 65, 800/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।

22 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 79, 850/- रुपये ।
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 79, 950/- रुपये ।
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 79, 800/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 87, 100 रुपये
  • दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 87, 200/- रुपये।
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 87,050/- रुपये ।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 87, 050/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

GOLD खरीदना है? कैसे चेक करें प्योरिटी?

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए।
  • सोने को 999.9 शुद्धता (24 कैरेट) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
  • 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।
विज्ञापन
Web Title: Gold price today 29
End of Article