Gold Price Today: सोने खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, एक झटके में इतने रूपये कम हुई कीमत
Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार (Bullion Market) में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ज्वेलरी कारोबारियों और फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग के चलते दिल्ली (Delhi) सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर ₹90,450 प्रति 10 ग्राम हो गई। इसी के साथ चांदी के दाम में भी गिरावट देखी गई।
सोने की कीमत में गिरावट
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को 99.9% शुद्धता (Purity) वाला सोना ₹90,550 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो मंगलवार को 100 रुपये की गिरावट के साथ ₹90,450 पर आ गया। वहीं, 99.5% शुद्धता (Purity) वाला सोना ₹90,000 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ-साथ चांदी (Silver) की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को चांदी ₹1,00,500 प्रति किलोग्राम थी, जो मंगलवार को 500 रुपये की गिरावट के साथ ₹1,00,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई।
गिरावट की वजह क्या है?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज (Securities) के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी (Saumil Gandhi) के अनुसार, अमेरिकी डॉलर (Dollar) और बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा नए शुल्क लगाने की संभावनाओं में नरमी के संकेत मिलने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड (Gold) की मांग प्रभावित हुई।
क्या निवेशकों के लिए सही मौका?
विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में यह गिरावट इन्वेस्टर्स (Investors) के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है, क्योंकि लंबे समय में सोने की कीमतों में फिर से उछाल देखा जा सकता है।
