बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमला; चार जवान शहीद, छह घायल, VIDEO

Terrorist Attack On Military Vehicle In The Hilly Area Of Kathua Encounter Begin
बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमला; चार जवान शहीद, छह घायल, VIDEO
This is the caption text

Terrorist Attack On Military Vehicle : जम्मू संभाग के कठुआ जिले के पहाड़ी इलाके में आतंकियों ने सैन्य वाहन पर हमला किया है। जवानों ने मौका संभालते हुए जवाबी कार्रवाही की हुई है। दोनों तरफ से चली गोलीबारी में चार जवानों की शहीद होने की खबर सामने आई हुई है। वहीं छह घायल बताये जा रहे है। आतंकियों व देश के जवानों के बीच अभी मुठभेजड़ जारी है।  

जिला कठुआ के लोहाई मल्हार क्षेत्र  के जैंडा नाला के पास आतंकियों ने सैन्य वाहन को निशाना बनाया।  सूचना मिलते ही मुठभेड़ स्थल पर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों की टीमें भी पहुंचीं। क्षेत्र को पूरी तरह से घेर लिया गया है। आसपास के संपर्क मार्ग भी अलर्ट किए गए हैं। रक्षा अधिकारियों ने बताया, ‘आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद हमारे जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिक विवरण के लिए इंतजार करें।’

विज्ञापन