अभी-अभी

G-20 Summit की सुरक्षा के बीच दिल्ली में हुआ मर्डर, मामूली झगड़े में शख्स को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

दिल्ली: जी-20 समिट के दौरान राजधानी दिल्ली में कई सुरक्षा उपाय किए गए हैं। इस दौरान साउथ ईस्ट दिल्ली में एक व्यक्ति को पत्थर और ईंट से पीटकर मारा गया। ये घटना संजय कॉलोनी, ओखला फेज-2 में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात में […]

दिल्ली: जी-20 समिट के दौरान राजधानी दिल्ली में कई सुरक्षा उपाय किए गए हैं। इस दौरान साउथ ईस्ट दिल्ली में एक व्यक्ति को पत्थर और ईंट से पीटकर मारा गया। ये घटना संजय कॉलोनी, ओखला फेज-2 में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात में करीब 4 से 5 लड़के 14 वर्षीय किशोर की पिटाई कर रहे थे। किशोर के पिता मो. हनीफ जब अपने बेटे का बचाने वहां गए तो उन लड़कों ने हनीफ की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी लड़के वहां से फरार हो गए। मारपीट के कारण हनीफ के दो नाबालिग बेटे भी घायल हो गए।इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में भेज दिया है।

विज्ञापन
Web Title: Murder took place in delhi amidst the security of g 20 summit a person was beaten to death over a minor quarrel