अभी-अभी

Chandrayaan-3 News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, अब क्या करेगा रोवर? जानिए क्या करेगा

Chandrayaan-3 News : चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफल रहा. यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हुआ है. इससे पहले आज तक कोई भी देश इस क्षेत्र में नहीं उतर पाया है. चंद्रयान-3 के दो मुख्य उपकरण हैं- लैंडर और रोवर. इस मिशन का एक उद्देश्य रोवर से चंद्रमा की सतह पर शोध करना भी है. लैंडर के…

Chandrayaan-3 News : चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफल रहा. यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हुआ है. इससे पहले आज तक कोई भी देश इस क्षेत्र में नहीं उतर पाया है. चंद्रयान-3 के दो मुख्य उपकरण हैं- लैंडर और रोवर. इस मिशन का एक उद्देश्य रोवर से चंद्रमा की सतह पर शोध करना भी है. लैंडर के अंदर से निकलकर प्रज्ञान रोवर चंद्रमा पर जानकारी जुटाएगा. रोवर का वजन 26 किलोग्राम है. रोवर चांद की सतह के पदार्थों का विश्लेषण करेगा. इसके अलावा यह चंद्रमा की सतह के अंदर की गतिविधियों को पता करेगा

चंद्रयान-3 चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतरने वाला है, जहां इससे पहले दुनिया के किसी भी देश को उपग्रह उतारने में सफलता नहीं मिली है. 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने वाला चंद्रयान-3 अपनी 40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास 70 डिग्री अक्षांश के पास उतरने की कोशिश करेगा. चंद्रयान-2 की लैंडिंग के दौरान हुई तकनीकी विफलताओं को ध्यान में रखते हुए इसरो ने जानकारी दी है कि चंद्रयान-3 को और अधिक कुशल बनाया गया है.

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मीडिया को जानकारी दी है कि चंद्रयान-2 के लैंडर मॉड्यूल को सफलता हासिल करने के विश्लेषण के साथ डिजाइन किया गया था, लेकिन नाकामी के बाद के विश्लेषण के साथ चंद्रयान-3 को डिजाइन किया गया.

विज्ञापन
Web Title: Indias chandrayaan 3 created history in space
End of Article