विज्ञापन

Himachal Weather Update: हिमाचल के 10 दिनों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी, जानिए अपने जिले का पूरा मौसम अपड़ेट

Himachal Weather Update: हिमाचल के 10 दिनों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी, जानिए अपने जिले का पूरा मौसम अपड़ेट
विज्ञापन

Himachal Weather Update:​शिमला:  हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। इस बार मानसून ने कभी ना भूलने वाले ऐसे जख्म दिए हैं ,जिनका भरना बेहद मुश्किल है। मॉनसून सीजन में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत और करीब 1 हजार करोड़ से ज्यादा के नुकसान का आंकड़ा अब तक सामने आ चुका है। वहीं राज्य मौसम विभाग की ओर से आगामी 21 और 22 जुलाई को एक बार फिर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में राज्य में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य के ऊपरी जिलों में अगर किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़ दें तो बाकी 10 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। यानी साफ है कि आगामी दिनों में भी फिलहाल भारी बारिश से राहत की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त एहतियात बरतनी होगी।


बीते 24 घंटों में प्रदेश भर में हुई बारिश

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा की माने तो बीते 24 घंटों में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। आज भी सुबह से ही कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर में भी बारिश जारी है। सबसे ज्यादा बारिश जिला मंडी के जोगिंद्रनगर में 40 मिलीमीटर, जिला कुल्लू के कोठी में 30 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।


20 जुलाई की शाम से होगा मानसून सक्रिय

आज भी ज्यादातर इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कल 19 जुलाई को बारिश में थोड़ी कमी आएगी। आज भी 18 जुलाई को चंबा और कांगड़ा में भारी बारिश की संभावना है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन उसके बाद 20 जुलाई की शाम से एक बार फिर मॉनसून सक्रिय होगा। 20 जुलाई से 24 जुलाई तक लगातार भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। 21 और 22 जुलाई को सोलन, शिमला, सिरमौर, मंडी और कांगड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिला ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Web Title: himachal weather update 19
Get Latest breaking-news News only on Pangi Ghati Dainik Patrika
Published On: 05/04/2026 | 6:55 am
End of Article