अभी-अभी

Himachal Samachar 10-12-2025 || हिमाचल प्रदेश के दिन भर की प्रदे​शिक समाचार || Himachal Government News Bulletin

Himachal Samachar 10-12-2025 ||  हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष  प्रताप चंद ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रताप चंद को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। प्राकृतिक खेती को व्यापक रूप से बढ़ावा देकर किसानों की आर्थिकी को मजबूत बनाना…
Himachal Samachar
Himachal Samachar

Himachal Samachar 10-12-2025 ||  हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष  प्रताप चंद ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रताप चंद को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

प्राकृतिक खेती को व्यापक रूप से बढ़ावा देकर किसानों की आर्थिकी को मजबूत बनाना मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार के इसी दूरदर्शी प्रयास का परिणाम है कि ऊना जिले के रामपुर और टकारला अनाज मंडियों में प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्का की खरीद प्रक्रिया शुरू की गई। जिससे किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिलना सुनिश्चित हुआ। यह खरीद हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम और कृषि विभाग की ‘आत्मा’ (ATMA) परियोजना के संयुक्त सहयोग से संचालित हो रही है। मक्का खरीद के पहले दिन ऊना जिला के 16 किसानों से लगभग 80 क्विंटल मक्का खरीदी गई। सरकार द्वारा किसानों को फसल की रसीदें प्रदान की गईं तथा भुगतान डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजा जाएगा। प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में भी सहायक है। इस विधि में लागत लगभग शून्य होने के कारण किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्का के लिए सरकार द्वारा 40 रुपये प्रति किलोग्राम का समर्थन मूल्य और 2 रुपये प्रति किलोग्राम भाड़ा निर्धारित किया गया है। सासन गांव के श्री ओंकार, बेनीवाल के  गुरदीप सिंह, बरनोह के  दौलत राम और हरोली की सुश्री पूनम ने बताया कि इससे किसानों को आर्थिक लाभ हुआ है। और वे इसे प्रदेश सरकार की सकारात्मक व दूरगामी सोच का परिणाम मानते हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित कर रही है ताकि खेती को लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित किया जा सके और किसानों को सम्मानजनक एवं स्थाई आय प्राप्त हो।

वन विभाग के नवनियुक्त वन बल प्रमुख  संजय सूद ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। मुख्यमंत्री ने संजय सूद को वन बल प्रमुख का कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका व्यापक अनुभव और कार्य कुशलता प्रदेश में वन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘हरित हिमाचल’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने, वन्य जीव संरक्षण को और प्रभावी बनाने तथा जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि श्री सूद के नेतृत्व में वन विभाग की कार्यप्रणाली में और अधिक दक्षता और पारदर्शिता आएगी।

विज्ञापन
Web Title: Himachal samachar 10 12 2025
End of Article