अभी-अभी

Himachal News: हिमाचल के इस जिले में मंत्री जगत सिंह नेगी के लिए जूता फेंकने के आरोप में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित 65 लोगों पर एफआईआर

Himachal News: मंडी:  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के थुनाग में शुक्रवार को उस वक्त माहौल गरमा गया जब राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों और भाजपा समर्थकों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध थुनाग स्थित बागवानी और वानिकी महाविद्यालय के स्थानांतरण को लेकर था। प्रदर्शनकारियों ने […]
Himachal News: हिमाचल के इस जिले में मंत्री जगत सिंह नेगी के लिए जूता फेंकने के आरोप में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित 65 लोगों पर एफआईआर
HIGHLIGHTS
  • तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज, 57 लोग नामजद

Himachal News: मंडी:  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के थुनाग में शुक्रवार को उस वक्त माहौल गरमा गया जब राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों और भाजपा समर्थकों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध थुनाग स्थित बागवानी और वानिकी महाविद्यालय के स्थानांतरण को लेकर था। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री का काफिला रोकने की कोशिश की, काले झंडे लहराए, पत्थर फेंके और जूता तक उछाल गए है। यह घटना तब हुई जब मंत्री जगत सिंह नेगी थुनाग और जंजैहली क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों का हाल जानने पहुंचे थे।

थुनाग विश्राम गृह में ठहरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग और भाजपा समर्थक बागवानी कॉलेज को किसी और जगह स्थानांतरित किए जाने से नाराज़ हैं। विरोध लगातार तेज होता जा रहा है और अब यह मुद्दा राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है। मौके पर मौजूद लोगों और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थिति को देखते हुए थुनाग और जंजैहली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज, 57 लोग नामजद

घटना के बाद जंजैहली थाने में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

  • पहली एफआईआर कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी की शिकायत पर दर्ज हुई, जिसमें मंत्री का रास्ता रोकने और काले झंडे दिखाने का आरोप है। इस शिकायत में 57 लोगों को नामजद किया गया है।
  • दूसरी एफआईआर में प्रदर्शनकारियों पर पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं।
  • यह केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 351(2) और 352 के तहत दर्ज किया गया है।
  • तीसरी एफआईआर में जूता फेंकने और मंत्री की सुरक्षा में बाधा डालने का जिक्र है।
विज्ञापन
Web Title: Fir lodged against 65 people including bjp workers in