अभी-अभी

Himachal News: हिमाचल में भाई-बहन ने कर दिया बड़ा कांड, SBI बैंक को लगा दिया 42 लाख रुपये का चुना

Himachal News:  कुल्लू: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू (Kullu) जिले के भुंतर (Bhuntar) में एक बड़ा बैंक फ्रॉड सामने आया है। जहरं पर भाई-बहन की जोड़ी ने एसबीआई (SBI) बैंक में फर्जी दस्तावेज (Fake Documents) जमा  कर 42 लाख रुपये का लोन (Loan) ले लिया।
Himachal News:
Himachal News:

Himachal News:  कुल्लू: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू (Kullu) जिले के भुंतर (Bhuntar) में एक बड़ा बैंक फ्रॉड सामने आया है। जहरं पर भाई-बहन की जोड़ी ने एसबीआई (SBI) बैंक में फर्जी दस्तावेज (Fake Documents) जमा  कर 42 लाख रुपये का लोन (Loan) ले लिया। जब इस बारे में बैंक प्रबंधन को शक हुआ तो मामले की गहतना जांच शुरू कर दी गई। जांच में पाया गया कि भाई-बहन द्वारा बैंक में जमा किए गए दस्तावेज फर्जी है। जिसके बाद बैंक प्रबंधक की ओर से पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एसबीआई भुंतर के अधिकारियों ने पुलिस में दी गई जानकारी के अनुसार राजेश कुमार (Rajesh Kumar) नाम व्यक्ति ने अपनी बहन के साथ मिलकर बैंक में फर्जी दस्तावेज जमा कराए। उन्होंने बैंक को यह दिखाने की कोशिश की कि एक संपत्ति (Property) की बिक्री हुई है और उसी आधार पर उन्होंने 6 फरवरी 2016 को 42 लाख रुपये का लोन स्वीकृत करवा लिया।

लोन मिलने के बाद राजेश कुमार ने अपनी बहन को यह रकम चेक (Cheque) के जरिए दी और कुछ ही दिनों बाद, 15 फरवरी को यह पूरा पैसा बैंक से नकद (Cash) निकाल लिया गया। जब बैंक अधिकारियों ने इस लेनदेन पर संदेह जताया और जांच की तो पता चला कि लोन के लिए जमा किए गए जमीन के दस्तावेज फर्जी थे।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि जिस संपत्ति को गिरवी रखकर लोन लिया गया, उसका मूल्य (Valuation) जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया था। असल में संपत्ति की कीमत इससे काफी कम थी। जैसे ही यह धोखाधड़ी (Fraud) सामने आई, बैंक प्रबंधन ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। एसपी कुल्लू (SP Kullu) डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन (Dr. Kartikeyan Gokul Chandran) ने पुष्टि की कि एसबीआई बैंक के साथ धोखाधड़ी के इस मामले में भाई-बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। भुंतर पुलिस (Bhuntar Police) अब इस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Web Title: Brother and sister committed a big fraud duped sbi bank of rs 42 lakh
End of Article