अभी-अभी

Arvind Kejriwal || दिल्ली CM केजरीवाल पर ED का संकट, कभी हो सकती है गिरफ्तारी, AAP मुख्यालय पहुंचने लगे कार्यकर्ता

Arvind Kejriwal || दिल्ली || ED आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकता है। आम आदमी पार्टी ने खुद यह दावा किया है। AAP कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह से CM केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए AAP मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ईडी सूत्रों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के…
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • ED नोटिस को बताया गया
  • तीन सप्ताह के भीतर भेजे गए तीन समन

Arvind Kejriwal || दिल्ली || ED आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकता है। आम आदमी पार्टी ने खुद यह दावा किया है। AAP कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह से CM केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए AAP मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ईडी सूत्रों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापेमारी की खबरें सिर्फ अफवाहों से प्रेरित हैं। आज कोई इस तरह की योजना नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल अब तक ED के सामने नहीं पेश हुए हैं, हालांकि उसे शराब घोटाले में तीन समन जारी किए गए हैं। लेकिन केजरीवाल ने ED को तीन बार लिखित जवाब भेजा है और जांच में मदद करने को कहा है।

AAP नेताओं ने कहा कि ED आज अरविंद केजरीवाल के घर पर छापेमारी कर सकती है और उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि आज अरविंद केजरीवाल के घर ED की छापेमारी हो सकती है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

ED नोटिस को बताया गया

आतिशी ने आजतक से बात करते हुए कहा कि उन्हें विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि आज अरविंद केजरीवाल के घर पर छापेमारी होगी और उनकी गिरफ्तारी होगी। ये स्पष्ट है कि समन भेजने की तिथि और उन्हें गिरफ्तार करने की योजना केवल लोकसभा चुनाव से संबंधित हैं। AAP का कहना है कि जांच एजेंसी का नोटिस गैर कानूनी है।

तीन सप्ताह के भीतर भेजे गए तीन समन

आतिशी ने कहा कि एक साल से जांच चल रही है। अब तक इसमें एक रुपया कैश, सोना, चांदी या किसी प्रकार की संपत्ति के कागज नहीं मिले हैं। उसमें इतनी हड़बड़ी हुई कि तीन हफ्ते में तीन बार समन भेजे गए।

new year’s eve, ayodhya, delhi temperature, narendra modi, amit shah, hemant soren, ed full form, arvind kejriwal, 

विज्ञापन
Web Title: Arvind kejriwal %e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80 cm %e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 ed %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%b8
End of Article