चंबा: हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में आज सुबह से आसमान में घने बालल छाए हुए है। वहंी साच-पास व लाहुल व स्पीति की चोटियों में बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग द्वारा आज प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल रोहतांग, बारालाचा दर्रे सहित शिंकुला व कुंजुम जोत में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है।
पहाड़ों में हिमपात का क्रम शुरू होने से घाटी ठंड की चपेट में आ गई है। रविवार सुबह भी लाहुल व मनाली घाटी में बादल छा गए। रोहतांग दर्रे पर भी बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। अटल टनल रोहतांग के बन जाने के बाद लाहुल घाटी के लोगों को रोहतांग दर्रे की चिंता नहीं रही है।