कल सुबह आठ बजे से शुरू होगें चार नगर निगम व छह नगर पंचायतों के मतदान..

शिमला: प्रदेश भाजपा ने शिमला से पार्टी मुख्यालय में अपना स्थापना दिवस मनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की संबोधन को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कार्यकतार्ओं से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को प्रचारित करने का आह्वान किया ताकि आम लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र पंक्ति में खड़े आखरी व्यक्ति का विकास है।

हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगम में होने वाले चुनाव मंडी, धर्मशाला, पालमपुर और सोलन में कल मतदान होगा इसके अलावा छह नगर पंचायतों चिरगांव नेरवा, आनी निमांड, कंडाघाट सहित शिमला के चौपाल और मंडी जिले के धर्मपुर ब्लॉक की सभी पंचायतों में प्रधान पद के लिए भी कल ही मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी स्थानों पर स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है

चुनाव के दौरान सुरक्षा सहित कोविड-19 से बचाव को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा और इसके बाद 1 घंटे तक कोरोना संक्रमित मरीज अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे बारे नगर निगम चुनाव पार्टी जनपद करवाई जा रही है। सोलन नगर निगम में करीब 36435 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें जिनमें 18730 पुरुष मतदाता की 17700 महिला मतदाता शामिल है। निगम के लिए मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं

Related Posts

Related Posts