हिमाचल: गगल एयरपोर्ट पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम ने किया स्वागत

कांगड़ा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गगल एयरपोर्ट से धर्मशाला के लिए रवाना हो गए है। भाजपा हिमाचल प्रदेश का प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग होटल डी पोलो धर्मशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को शुरू हो गया है। आज बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा धर्मशाला पहुंचेगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया है। बता दें कि धर्मशाला में बीजेपी 3 दिनों तक बैठक करने वाली है जिसमें 2022 और धर्मशाला निगम चुनाव पर विस्तार में चर्चा होगी। वहीं कांगड़ा एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरों से स्वागत हुआ है।

Related Posts