पांगी में गरीब जनता के नाम पर ठेकेदारों के काट दिए देवदार के हरे पेड़, देखिए तस्वीरें

पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के ग्राम पंचायत साच के साथ लगते छोटे बंबल में बिते माह देवदार के पेड़े का किया गया अवैध कटान पर अभी तक विभाग द्वारा कोई कर्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। छोटे बंबल में करीब 40 हरे देवदार के पेड़ काटे गए हैं। हालांकि इस संबंध में ग्रमीणों द्वारा विभाग को पूरी जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। अवैध कटान पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों द्वारा पुलिस अधीक्षक चंबा अरुल कुमार को एक मांग पत्र भी सौंपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक चंबा द्वारा एक जांच टीम बिठाई गई है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई नहीं की गई है। पांगी घाटी में फरवरी में भारी बर्फबारी का फायदा उठाते हुए वन काटू द्वारा देवदारों के हरे पेड़ों को काट दिया गया है। वन माफिया द्वारा करीब 40 पेड़ों को काटा गया है। घटनास्थल से सबूत को मिटाने के लिए वन माफिया द्वारा देवदार के हरे पेड़ों की जड़ें भी उखाड़ कर जला दी गई है।


Related Posts

इस संबंध में जब ग्रामीणों द्वारा वन विभाग वाह पुलिस अधीक्षक चंबा को शिकायत पत्र सौंपा तो उसके बाद इस मामले की छानबीन करने के लिए पुलिस अधीक्षक चंबा द्वारा एक जांच टीम बनवाई गई है। लेकिन एक एक माह बिते जाने के बाद भी कोई कर्रवाई नहीं की गई है। वन माफिया द्वारा अवैध तरीके से किए गए कटान की लकड़ी को गांव तक पहुंचाने के लिए सेचू नाले पर देवदार व प्याख के पेड़ों का अस्थाई पुल का भी निर्माण किया है।



जिसके माध्यम से वन काटू द्वारा लकड़ी को छोटे बंबल से पार करवाया जा रहा है। और ढुलानी लेबर की माध्यम से गांव तक रातों-रात पहुंचाई जा रही है। पंजाब केसरी रिपोर्टर द्वारा जब धरातल पर इस मामले की छानबीन की तो मौके पर पाया गया है कि करीब 40 पेड़ काटे गए हैं। जो कि हारे देवदार के पेड़ है। हालांकि मामला 1 माह पुराना है जिस समय पांगी घाटी में बर्पबारी हुई थी। जिसका फायदा उठाते हुए वन माफिया द्वारा देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई है। हलांकि विभाग द्वारा छोटे बंबल में काटे गए पेड़ो में से 18 सूखे पेड़ सालवेज के तहत काटने की स्वीकृत किए थे। लेकिन छोटे बंबल में हरे देवदारों के पेड़ो को काटा गया है। जोकि अवैध तरीके से पेड काटकर जड़ छुपा दी गई है।


पुलिस टीम वह वन मंडल अधिकारी पांगी से की जाएगी बैठक

आवासीय आयुक्त पांगी सुखदेव राणा ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस टीम वह वन मंडल अधिकारी पांगी के साथ शनिवार को बैठक बुलाई गई है। मामले की छानबीन करने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं था, उन्होंने बताया कि अगर मौके पर हरे देवदारों के पेड़ काटे गए है तो विभाग को उचित कर्रवाई के अदेश दिए जाएंगें।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस अधीक्षक चंबा अरूल कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। मौके पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर वन विभाग द्वारा देवदार के पेड़ों को अवैध घोषित किया जाता है तो पुलिस द्वारा उचित कर्रवाई की जाएगी।

Related Posts