चंबा: चलो चंबा अभियान के तहत चंबा प्रशासन द्वारा आज पुलिस मैदान बारगाह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता आॅनलाइन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की और इसका सफल विमोचन किया। चंबा प्रशासन द्वारा जिले मैं पर्यटकों के बढ़ावे को लेकर इस अभियान को चलाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रशासन की ओर से बाइक रैली, कार रैली का भी आयोजन किया गया है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए बाइर्करस जिले के विभिन्न रूटों पर रैली के माध्यम से पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए अपना रुतबा दिखाएंगे। चंबा प्रशासन द्वारा इस रैली के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रैलियां करवाई जाएगी जिसको लेकर प्रशासन व पुलिस द्वारा समय भी निर्धारित किया गया है। Chalo Chamba android.app download
इसमें खास बात यह है कि चंबा प्रशासन द्वारा एक चलो चंबा अभियान के तहत एक एंड्राइड ऐप का भी विमोचन किया है। इसकी खासियत यह है कि जिसमें आपको जिला चंबा के विभिन्न पर्यटन स्थलों की तस्वीरें और वहां जाने का रास्ता और वहां के व्यंजनों के बारे में पूरी जानकारी इस ऐप के माध्यम से दी गई है। इस आर्टिकल के अंत में हम आपको उस आपका भी लिंक प्रोवाइड करवा देंगे जहां से आप उस ऐप को डाउनलोड करके उसकी खासियत देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस एंड्राइड ऐप में चंबा के पर्यटन स्थल खजियार, डलहौजी, साच, पास, मेहला, चुराह व पांगी के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। साथ ही वहां जाने के साधनों के बारे में भी पूरी विस्तार से जानकारी दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अभियान में चंबा के एसडीएम शिवम प्रताप का अहम रोल है।
उन्होंने चलो चंबा अभियान को प्रमोट करने के लिए पिछले 1 महीने से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे थे। कोरोना महामारी के कारण चलो चंबा अभियान के तहत करवाई जाने वाले इवेंट को स्थगित कर दिया गया है। जिसमें सेलिब्रिटी को भी बुलाया गया था। जिसमें एक बाबा हंसराज रघुवंशी और एक पंजाबी सिंगर शामिल था। उनके साथ फैशन शो और विभिन्न प्रकार के इवेंट करवाए जा रहे थे। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया। फिलहाल इस बार 3 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में रैलियों का ही आयोजन हो पाया है। आज लांच किए गए एंड्राइड ऐप में भी पूरी तरह से इन रैलियां की जानकारियां दी गई है।
साथ ही इस ऐप में चंबा के शिल्पकारों वह चंबा आने के साधन वही चंबा के व्यंजनों के बारे में भी पूरी जानकारी दी गई है। यह आपको प्ले स्टोर पर मिल जाएगा प्ले स्टोर पर आप सर्च कीजिए चलो चंबा एंड्राइड ऐप आपको आपके बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी जहां से आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें आप दो भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें हिंदी और अंग्रेजी दी गई है। इस ऐप में शिमला नी बसना, कसौली नी बसना चंबा जाना जरूर, हिमाचली लो गीत की पंक्तियां भी डाली गई है। साथ ही चंबा के ऐतिहासिक मिंजर महोत्सव के बारे में भी जानकारी दी गई है। लोकप्रिय शिल्प में चंबा चप्पल, चंबा रूमाल, चंबा धतु शिल्प, चंबा लधु चित्रकाला, लकड़ी का शिल्प, हथकरघा, चंबा शॉल के बारे में भी आप पूरी जानकारी ले सकते है। साथ ही इन्हें खरीद भी सकते है। चंबा के लोकप्रिय व्यंजन मदरा, तेलिया महा, कचौड़ी, मीटे चावल, चम्बियाली धाम के बारे में भी दिया गया है।Chalo Chamba android.app download