नगर निगम चुनावों में नहीं हारी भाजपा, कांग्रेस के नेता लोगों के बीच जाकर भाजपा का दुष्प्रचार कर रहे: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज एक प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश में इस बार नगर निगमों के चुनावों को पार्टी चुनाव चिन्ह पर करवाया था। भाजपा इन चुनावों में हारी नहीं है बल्कि भाजपा ने 2 नगर निगमों के साथ छह में से पांच नगर पंचायतों में भी जीत का परचम लहराया हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़ा जिला कांगड़ा के नगर निगम धर्मशाला को भाजपा ने कांग्रेस से छीन लिया हुआ है। इसीलिए कांग्रेस को इस जीत से खुश होने की जरूरत नहीं है वहीं दूसरी और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंडी नगर निगम में भाजपा ने बड़े पैमाने में जीत दर्ज की है।

इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि कुछ कांग्रेस पार्टी ने लोगों के बीच जाकर दुष्प्रचार किया हुआ है और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ हमेशा लोगों के बीच गलत प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगमों में शामिल किए गए लोगों के पास जाकर कहा कि आपके ऊपर कर लग जाएंगे । ऐसे में कांग्रेस पार्टी अपनी स्थिति साफ करें कि कभी वह सत्ता में आए तो इन नगर निगम के साथ क्या करेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भविष्य में दो उपचुनाव है उनमें भी परीक्षा होगी और उनमें भी भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराएगें। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में गरीब जनता के लिए हर समय का समाधान कर रही है। साथ ही प्रदेश में चलाई गई कल्याणकरी योजनाओं से गरीज जनता को लाभ मिल रहा है। कल होने वाली कैबिनेट बैठक में हिमाचल प्रदेश में बढ़ रही कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रदेश में बंदिशें लगाने के लिए निर्णय लिए जाएंगे।

Related Posts

Related Posts