हिमाचल फर्जी डिग्री मामले में हरियाणा के करनाल से एक महिला गिरफ्तार

सोलन: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में स्थित Manav Bharti University में फर्जी डिग्री (Fake degree) मामले में एक और गिरफ्तारी (Arrest) हुई है। पुलिस ने एक महिला को (Karnal of Haryana) हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया है।

महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड (Remand) पर लिया है। और महिला से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि फर्जी डिग्री (Fake degree) को बेचने का गोरख धंधा करनाल के हरियाणा कार्यलस् से हो रहा था। इससे पहले जांच एजैंसी (Agency) ने दिल्ली से गिरफ्तारी की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें


कि ईडी ने हिमाचल और राजस्थान में मानव भारती माधव विश्वविद्यालय, (Manav Bharati Madhav University)  मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट और ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार राणा (Trust Chairman Rajkumar Rana) की 194 करोड़ 12 लाख रुपए की संपत्ति अटैच कर चुका है। फर्जी डिग्री (Fake degree) बेचने का कार्य हरियाणा से करनाल कार्यालय से आरंभ हुआ था। वहीं पर ऐसी डिग्रियां तैयार की जाती थीं। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आगामी कर्रवाई शुरू कर दी है।


-अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपने न्यूज चैनल पत्रिका न्यूज हिमाचल के साथ