चंबा: नहीं रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व आयुर्वेद मंत्री मोहन लाल, जालंधर के एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

चंबा: हिमाचल प्रदेश के पूर्व आयुर्वेद मंत्री मोहन लाल का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि जालंधर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। पिछले काफी समय से बिमार चल रहे थे। जिस कारण उन्हें जालंधर में एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया था।

 

निधन का समाचार मिलने के बाद चंबा जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोहन लाल वर्ष 1998 से लेकर 2003 तक आयुर्वेद मंत्री रहे। वहीं हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमन व भरमौर विधायक जियालाल कपूर सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है