बड़ी उपलब्धि || भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना सोमेश्वर का यशराज, ऑल इंडिया 17वीं रैंक, गांव में खुशी की लहर
बड़ी उपलब्धि || सोमेश्वर। यहां के होनहार लाल सेना में अहम पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इनमें अल्मोड़ा के यशराज सिंह खड़ाई (Yashraj Singh Khadai) का नाम भी शामिल है। NDA की परीक्षा में टॉप करने वाले यशराज ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। Yashraj Singh Khadai का परिवार मूलरूप […]
बड़ी उपलब्धि || सोमेश्वर। यहां के होनहार लाल सेना में अहम पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इनमें अल्मोड़ा के यशराज सिंह खड़ाई (Yashraj Singh Khadai) का नाम भी शामिल है। NDA की परीक्षा में टॉप करने वाले यशराज ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। Yashraj Singh Khadai का परिवार मूलरूप से अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र का रहने वाला है। सोमेश्वर के ग्राम बजेल, रनमन निवासी युवा यशराज सिंह खड़ाई भारतीय सेना में सेकंड लेफ्टिनेंट बने हैं। उनके पिता मदन सिंह खड़ाई (Madan Singh Khadai) भी भारतीय सेना से रिटायर्ड ऑर्नरी कैप्टन हैं जबकि उनकी माता उमा देवी गृहणी हैं।