Chamba Pangi News: पांगी घाटी की सड़कों पर दौड़ रही एचआराटीसी की खट्टारा बसें, बीच रास्तें में तोड़ रही दम

Chamba Pangi News: पांगी घाटी की सड़कों पर दौड़ रही HRTC की खट्टारा बसें, बीच रास्तें में तोड़ रही दम

Chamba Pangi News: दुर्गम क्षेत्र पांगी में हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो केलांग की कई बसें खस्ताहाल स्थिति में दौड़ रही हैं। हालत यह है कि डिपो की कई बसें बीच सड़क में हांफ रही है। इस वजह से बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि निगम में कई बसें  वि​भिन्न रूटों पर खराब हो रही है। घाटी में प्रदेश सरकार की ओर से खट्टारा बसें भेजी हुई है। जिस कारण हर दिन कई रूटों पर बसें खराब हो रही है। बसों की खस्ताहालत के चलते सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो रूटों पर हांफी एचआरटीसी की बसें शुक्रवार को किलाड़ से शुण रूट पर जाने वाले एचआरटीसी बस जब वापिस  मुख्यालय  किलाड़ की ओर आ रही थी तो महालू नाले के समीप हांफ गई। जिसके बाद यात्रियों ने धक्का लगाकर बस को बीच सड़क से किनारे किया। वहीं दूसरी आरे  सुराल-​किलाड़-​शिमला रूट पर जाने वाली बस बंबल नामक स्थान पर अचानक खराब हो गई। जिसके कारण यात्रियों को पैदल आवाजाही करनी पड़ी। हालात यह है कि पांगी के कई रूटों पर खट्टारा बसें दौड़ाई जा रही है। हलांकि कहने को तो प्रदेश सरकार की ओर से...

Continue reading

जिला चंबा में रिश्ते तार-तार होने का यह मामला अपने आप में चौकाने वाला है। देवभूमि हिमाचल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी पिता व चाचा को गिरफ्तार किया। अदालत ने कथित आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा।

देवभूमि हिमाचल में रिश्ते हुए कलंकित, ​शिव नगरी चंबा में पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म ।। Chamba News

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हुआ है। नाबालिक लड़की ने अपने पिता व चाचा पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की के ब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर कथित आरोपी पिता व चाचा को गिरफ्तार किया। वीरवार उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत पर भेजा। मामले की पुष्टि एसपी चंबा ने की। बाप व चाचा ने उसके साथ कई बार किया रेप जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के साथ उसकी मां ने पुलिस थाना पहुंच कर यह शिकायत की। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके बाप व चाचा ने उसके साथ कई बार रेप किया। उन्होंने उसे धमकाया था कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। यही वजह रही कि वह डर से मुंह नहीं खोला। नाबालिक ने बताया कि हिम्मत जुटा कर उसने अपनी मां को पूरी जानकारी दी।   पुलिस ने मां-बेटी के बयान बाद दो अरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने मां और बेटी का बयान दर्ज करने के बाद तुरंत प्रभावी कार्रवाई करते...

Continue reading

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में लुढ़की पिकअप, दो की दर्दकना मौत ।। Chamba Road Accident

Chamba News in Hindi ।। Chamba Breaking News ।। Chamba News, Chamba Samachar, चंबा समाचार।। Patrika News Chamba।।  Chamba Road Accident चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। वीरवार  को जिला चंबा से कुछ दूरी पर राख धनाड़ा संपर्क मार्ग पर एक पिकअप सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। उधर पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया हुआ है। जहां पर पोस्टमार्टम की  प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राख धनाड़ा संर्पक मार्ग पर रेनपानी के सीमप पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे के बाद पिकअप सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़की हुई है। जिसमे गाड़ी नंबर एच पी 73 ए 4245 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला हुआ है। मृतकों की पहचान राजकुमार आयु 30 वर्ष पुत्र मानसिंह, अशोक आयु 32 वर्ष पुत्र रोनकी गाँव...

Continue reading

पांगी में सिविल अस्पताल किलाड़ में उपचाराधीन मरीज ने महालू नाले में छलांग लगाकर की आत्महत्या, ।। Chamba Pangi News

Chamba Pangi News  पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र के सिविल अस्पताल किलाड़ (Civil Hospital Killar) में उपचाराधीन एक मरीज ने महालू नाल में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली हुई है। घटना बीते दिन देर शाम के बताई जा रही है जब दोपहर बाद सिविल हॉस्पिटल किलाड़ (Civil Hospital Killar) में चिकित्सक पेशेंट वार्ड में राउंड पर गए तो इस दौरान पेशेंट वहां से लापता था। तकरीबन 2 घंटे इंतजार करने के बावजूद भी पेशेंट वापस अस्पताल नहीं पहुंचा जिसके बाद सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टरों द्वारा पुलिस थाना पांगी को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा टीम का गठन कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी, देरशाम को तकरीबन 6 बजे व्य​क्ति के कपड़े महालू नाले के समीप मिली जिसके बाद पुलिस ने नाले में आस-पास व्य​क्ति की तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद व्यक्ति का शव महालू नाले में पाया गया। पुलिस  ने मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया हुआ है। जहां पर बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हुई है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय शेर सिंह निवासी हिलु डाकघर शुण तहसील पांगी के...

Continue reading

मुख्यमंत्री ने चंचल नैय्यर के निधन पर शोक व्यक्त किया

चंबा के विधायक नीरज नैय्यर की माता का चंडीगढ़ में निधन, सीएम सुक्खू ने शोक व्यक्त किया

चंबा:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा के सदर विधायक नीरज नैयर की माता के निधन पर गहरा शोक व्य​क्त किया हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर के माता चंचल नैय्यर का आज प्रातः चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि वंचित वर्गों के कल्याण के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Continue reading

मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमाणी माता के कुंड में डाइव लगाकर स्नान करने वाले युवक को जान गंवानी पड़ी। युवक ने पानी की गहराई मापे बिना कुंड में छलांग लगा दी।

Manimahesh Yatra: म​णिमहेश यात्रा के दौरान एक और युवक की मौत, कुंड में लगाई छलांग, फर्श से सिर टकराने से मौत

Manimahesh Yatra: चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के म​णिमहेश यात्रा के दौरान एक और युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक भरमाणी माता मंदिर के साथ लगते कुंड में नहाने के लिए छलांग लगा दी। कुंड में पानी कम होने के कारण युवक जोर से पर्श पर टकराया जिस कारण उसके सिर पर गहरी चोट आ गई। हलांकि समय रहते ही युवक को स्थानीये अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन नहीं होने के कारण उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे चंडीगढ़ ले गए। जहां पर उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इस मामले को लेकर पुलिस में हालांकि कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। लेकिन इस घटना में कहीं न कहीं स्थानीय प्रशासन की भी लापरवाही नजर आ रही है। यदि कुंड में पानी की गहराई के बारे में लिखा होता। या कुंड में डाइव नहीं लगाने की चेतावनी अंकित की गई होती। तो शायद उस युवक की जान बच जाती। 

Continue reading

टिप्पर समेत मलबे में दबा पांगी का चालक, पुलिस ने चलाया रेस्कूय ऑपरेशन, बजरी लेकर जा रहा था पांगी

Sansari-Kullu Manali Rod: पांगी: जिला के पांगी घाटी को लाहुल व कुल्लू जिले से जोड़ने वाले संसारी-कुल्लू मनाली मार्ग (Sansari-Kullu Manali Rod) पर राहूली नामक स्थान पर सोमवार दोपहर बाद भारी भूस्खलन के चलेट एक टिप्पर उसकी चपेट में आ गया है। इस घटना में टिप्पर चालक मलबे में दबा हुआ है। वहीं उधर पुलिस चौकी तिंदी की टीम को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रवाना हो गई। पुलिस ने चालक को बचाने के लिए रेस्क्यू अ​भियान चलाया हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर बाद सुंसारी-कुल्लू मनाली बीआरओ मार्ग पर राहूली नामक स्थान पर अचानक पहाड़ी से भारी भरकम मलबा गिर गया। जिसके चपेट में कुल्लू से पांगी के लिए बजरी लेकर जा रहा टिप्पर आ गया हुआ है। टिप्पर पूरी तरह से मलबे में दबा हुआ है। वहीं टिप्पर चालक भी मलबे में दबा हुआ है। तकरीब ने पांच घटें बीत जाने के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली हुई है । भारी बारिश के कारण पुलिस को इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने में काफी दिक्कतें पेश आ रही है। टिप्पर चालक की पहचान  मोहिन्द्र सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी सेरी करयूनी पांगी के रूप में हुई है। जो कुल्लू से पांगी...

Continue reading

Chamba Pangi News: सुक्खू सरकार के ​खिलाफ सड़कों पर उत्तरे पांगी के लोग, रौष रैली निकालकर की नारेबाजी

Chamba Pangi News: पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के राजकीय माध्यमिक पाठशाला कुलाल डिनोटिफाई होने के बाद ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ सोमवार को रोष  रैली निकाली । ग्राम पंचायत मिंधल के दायरे में आने वाले कुलाल गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय को हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा डिनोटिफाई किया गया है। जिसमें तकरीबन 12 से 15 बच्चे शिक्षक ग्रहण करने होते थे लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से जब स्कूल को डिनोटिफाई किया गया तो बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए तकरीबन 12 किलोमीटर का पैदल सफर तय करके राजकीय हाई स्कूल मिंधल जाना पड़ता है। हालांकि आपको बता दें कि स्कूल को दोबारा से नोटिफाई करने के लिए ग्रामीणों द्वारा हाल ही में पांगी में आए मंत्रियों को ज्ञापन भी सौंपा हुआ था लेकिन उसके बाद केवल ग्रामीणों को आश्वासन ही मिला। बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए सुबह शाम पैदल सफर तय करने से काफी दिक्कतें पेश आ रही है। प्रजामंडल के प्रधान राकेश की अगुवाई में मुख्यालय किलाड़  में रौष रैली निकाली इसी को देखते हुए सोमवार को ग्रामीणों व प्रजामंडल के प्रधान राकेश की अगुवाई में मुख्यालय किलाड़  में रौष रैली निकाली। यह रैली किलाड़ बस अड्डे से लेकर सिविल...

Continue reading

Road Accident Chamba: Manimahesh Yatra से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार रावी नदी में गिरी, दो की मौत

Road Accident Chamba चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। इस हादसे मूें दो लोगों की मौ हो गई है। हादसा म​णिमहेश से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ पेश आया हुआ है। उधर पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार देरशाम को पेश आया हुआ है। मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार रावी नदी में गिर गई। हादसे में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गेहरा के समीप सिंधुआ के पास पेश आया हुआ है। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतकों के शवों को रावी नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। वहीं मृतकों के शवों की फिलहाल अभी पहचान नहीं हुई है।

Continue reading

चंबा जिले में बेहतर कार्य पर इंजीनियर कैलाश चंद महाजन को मिला था पद्मश्री

चंबा: आज भी चंबा के इंजीनियर कैलाश चंद महाजन (Engineer Kailash Chand Mahajan) को इंजीनियर दिवस पर स्मरण किया जाता है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बिजली उत्पादन में उनका बहुत बड़ा योगदान है। 1971 की भारत-पाकिस्तान की जंग के दौरान पंजाब में अधीक्षण अभियंता थे। उन्हें उनके प्रशंसनीय कार्यों के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जब वे अधीक्षण अभियंता थे उन्होंने बहुत बड़े बिजली प्रोजेक्ट बनाए। इन परियोजनाओं से पंजाब में विद्युत उत्पादन शुरू हुआ। 1981 में पंजाब से सेवानिवृत होने के बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल में जलविद्युत की संभावनाओं को पूरा करने के सार्थक प्रयास किए. उन्होंने चंबा में बिजली बोर्ड के रेस्ट हाउस का नक्शा भी स्वयं बनाया था, जो पूरे जिले में कहीं नहीं बना है और इसकी बनावट सबसे अलग है. चंबा में इंजीनियर दिवस पर आज भी उनके कार्यों की सराहना की जाती है. साल खड्ड पर उनके नाम का पावर प्रोजेक्ट बनाया गया। जिस पद पर उन्होंने कार्य किया। उनके कार्य की हमेशा सराहना हुई। यही कारण रहा कि उन्हें पदमश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Continue reading