हिमाचल

Himachal Lok Sabha Elections || हिमाचल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अब इस मंत्री ने दिया इस्तीफ़ा, लोकसभा से पहले जॉइन करेंगे BJP

​Himachal Lok Sabha Elections  || शिमला:  हिमाचल प्रदेश में दो बार मंत्री रहे प्रकाश चौधरी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर दी। प्रकाश चौधरी प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के काफी करीबी थे। वर्तमान में प्रकाश चौधरी मंडी जिला कांग्रेस […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • इस्तीफा देने का बताया कारण || ​Himachal Lok Sabha Elections  ||
  • सभी पदों के लिए दिया त्याग पत्र || ​Himachal Lok Sabha Elections  ||
  • कांग्रेस में मचा हड़कंप || ​Himachal Lok Sabha Elections  ||

​Himachal Lok Sabha Elections  || शिमला:  हिमाचल प्रदेश में दो बार मंत्री रहे प्रकाश चौधरी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर दी। प्रकाश चौधरी प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के काफी करीबी थे। वर्तमान में प्रकाश चौधरी मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष थे। 

इस्तीफा देने का बताया कारण || ​Himachal Lok Sabha Elections  ||

प्रकाश चौधरी ने अपने इस्तीफे कारण अपने ही गृह क्षेत्र में मंडी कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) के चेयरमैन संजीव गुलेरिया का हस्ताक्षेप बताया है।

सभी पदों के लिए दिया त्याग पत्र || ​Himachal Lok Sabha Elections  ||

बता दें कि बीती शाम को प्रकाश चौधरी ने फेसबुर पर पोस्ट डालकर लिखा कि मैं प्रकाश सिंह चौधरी जिला मंडी कांग्रेस अध्यक्ष पद से एवं कांग्रेस पार्टी सदस्यता से और पार्टी के सभी पदों से त्याग पत्र देता हूं। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को व्हाट्सएप पर भेजा है।  

बीजेपी में शामिल होने की चर्चा || ​Himachal Lok Sabha Elections  ||

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अब प्रकाश चौधरी के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं। ध्यान रहे कि दिसंबर 2022 में प्रकाश चौधरी बीजेपी के इंद्र सिंह गांधी से विधानसभा चुनाव हार गए थे। 

दो बार बने मंत्री, 3 बार रहे विधायक || ​Himachal Lok Sabha Elections  ||

प्रकाश चौधरी तीन बार मंडी के बल्ह सीट से विधायक रहे। इस दौरान वह दो बार मंत्री बने। प्रकाश चौधरी पहली बार साल 1998 में मंत्री बने थे। उस समय हिमाचल विकास कांग्रेस और बीजेपी की गठबंधन की सरकार बनी थी। उस दौरन चौधरी ने हिमाचल विकास कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।

कांग्रेस में मचा हड़कंप || ​Himachal Lok Sabha Elections  ||

बता दें कि प्रकाश चौधरी के इस्तीफे की खबर से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी तक पार्टी के पास आधिकारिक तौर पर चौधरी का इस्तीफा नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
Web Title: Another big blow to himachal congress now this minister has