सिरमौरहिमाचल

Road Accident in Himachal || गहरी खाई में लुढ़की बोलेरो गाड़ी, दो की दर्दनाक मौ*त, 17 गंभीर घायल

Road Accident in Himachal || सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर (District Sirmaur) के दायरे में आने वाले उपमंडल ​शिलाई में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 17 लोग घायल बताये जा रहे है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस […]
An image of featured content
This is the caption text

Road Accident in Himachal || सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर (District Sirmaur) के दायरे में आने वाले उपमंडल ​शिलाई में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 17 लोग घायल बताये जा रहे है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है।वहीं घायलों को उपचार के लिए स्थानीये अस्पताल पहुंचाया हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बशवा गांव के नजदीक एक बोलेरो कैंपर के गहरी खाई में जा गिरी हुई है।

हादसे के दोरान बोलेरो में चालक समेत 19  लोग सवार थे। जिनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसा मंगलवार सुबह को पेश आया हुआ है।हालांकि पुष्टि नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि बोलेरो शिलाई से बशवा की तरफ जा रही थी, जिसमें 19 लोग सवार थे, घायलों में बोलेरो का चालक भी शामिल है। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया दो व्यक्तियों की मृत्यु होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में 17 व्यक्ति घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 6 जनवरी को भी शिलाई उपमंडल में एक सडक़ हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई थी, जबकि तीन घायल हुए थे।

मृतकों की पहचान करीना (19) पुत्री फकीर चंद निवासी गांव हंडाड़ी व मोहन सिंह (62) पुत्र प्रीतम सिंह गांव बश्वा के तौर पर हुई है। जबकि घायलों में दलीप (35) पुत्र पुनिया राम निवासी गांव बशवा, काजल (17) पुत्री सुधीर कुमार निवासी गांव क्वानू, ड्राइवर अर्जुन पुत्र (25) श्री चमेल सिंह निवासी गांव बोबरी, रितिका (17) पुत्री बहादुर सिंह निवासी गांव बश्वा, रौनक (18) पुत्र बंसी राम गांव बश्वा, युवराज (18) पुत्र संतराम गांव बश्वा, नरायणी देवी (48) पत्नी बंसी गांव बश्वा, उत्तम (25) पुत्र प्रताप सिंह गांव बश्वा, प्रतिभा (24) पुत्री मनसा राम गांव बश्वा, विजय ऊर्फ बीजा राम (35) पुत्र कालू राम गांव बश्वा, निर्मला (20) पुत्री सुन्दर सिंह गांव बश्वा, विक्रम (34) पुत्र शुप्पा राम गांव बश्वा, अभिषेक (17) पुत्र जोगी राम गांव बश्वा, सुन्दर सिंह (40) पुत्र शोभा राम गांव बश्वा, अभिषेक (18) पुत्र स्वरूप गांव बश्वा, विनोद (45) पुत्र विजय गांव बश्वा, नेहा (17) पुत्री बंसी राम गांव बश्वा शामिल है।

विज्ञापन