अभी-अभी

Arjun Puraskar 2023 || मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, बैडमिंडन खिलाड़ी सात्विक और चिराग को खेल रत्न

Arjun Puraskar 2023 || नई दिल्ली || राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए इस वर्ष चुने गए खिलाड़ियों के नाम खेल मंत्रालय ने घोषित किए हैं। इस साल सबसे बड़ा पुरस्कार रत्न बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिलेगा, जबकि प्रसिद्ध क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी, […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • इन  26 खिलाड़ियों को दिया जाएगा अर्जुन अवॉर्ड || Arjun Puraskar 2023 ||

Arjun Puraskar 2023 || नई दिल्ली || राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए इस वर्ष चुने गए खिलाड़ियों के नाम खेल मंत्रालय ने घोषित किए हैं। इस साल सबसे बड़ा पुरस्कार रत्न बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिलेगा, जबकि प्रसिद्ध क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में दिए जाएंगे। सभी पुरस्कार खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगे।

इस बार, मोहम्मद शमी सहित 26 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023 से प्रदान किया जाएगा। इन एथलीट्स को उनके खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सभी पुरस्कार दिए जाएंगे। खेल मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को पुरस्कार देने के लिए समितियों की सिफारिशों और व्यापक जांच के बाद चुना है। मंत्रालय ने पुरस्कार विजेता कोचों, संस्थाओं और खिलाड़ियों की सूची भी जारी की है।

इन  26 खिलाड़ियों को दिया जाएगा अर्जुन अवॉर्ड || Arjun Puraskar 2023 ||

ओजस प्रवीण देवताले – तीरंदाजी
अदिति गोपीचंद स्वामी – तीरंदाजी
श्रीशंकर – एथलेटिक्स
पारुल चौधरी – एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन – बॉक्सर
आर वैशाली – शतरंज
मोहम्मद शमी – क्रिकेट
अनुश अग्रवाल – घुड़सवारी
दिव्यकृति सिंह – घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर – गोल्फ कृष्ण
बहादुर पाठक – हॉकी सुशीला
चानु – हॉकी

पवन कुमार – कबड्डी
रितु नेगी – कबड्डी
नसरीन – खो-खो
पिंकी – लॉन बॉल्स
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर – शूटिंग
ईशा सिंह – शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह – स्क्वैश
अयहिका मुखर्जी – टेबल टेनिस
सुनील कुमार – रेसलिंग
अंतिम – रेसलिंग
रोशीबिना देवी – वुशु
शीतल देवी – पैरा आर्चरी
अजय कुमार – ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव – पैरा कैनोइंग

विज्ञापन
Web Title: 26 athletes including mohammed shami will receive arjun award