राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 December 2023 || धनु समेत इन 5 राशि वालों का कारोबार में कैसा रहेगा दिन, क्या मिलेगी तरक्की

Aaj Ka Rashifal 20 December 2023 || मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : आज का दिन आपके लिए सुखद एवं लाभदायक और उन्नति प्रदायक रहेगा. जब तक कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा ना हो जाए तब तक किसी से उसका खुलासा न करें. वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, […]
An image of featured content
This is the caption text

Aaj Ka Rashifal 20 December 2023 ||

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज का दिन आपके लिए सुखद एवं लाभदायक और उन्नति प्रदायक रहेगा. जब तक कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा ना हो जाए तब तक किसी से उसका खुलासा न करें.

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज कार्य क्षेत्र में उतार चढाव बना रहेगा. नौकरी में उच्च अधिकारी के कारण मन खिन्न रहेगा. आज का दिन आपके लिए संघर्ष युक्त रहेगा. महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न बाधाएं आएंगी.

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज शासन सत्ता में लगे लोगों को उपहार एवं सम्मान प्राप्त होगा. राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. बहुराष्ट्रीय कमरे में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी. वाहन खरीदने की योजना सफल होगी.

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी. आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपका मनोबल बढ़ेगा. नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा.

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ अकारण मनमुटाव हो सकता है. जिससे आपका मन खिन्न रहेगा. कोर्ट कचहरी के मामलों में अत्यधिक भाग दौड़ करनी पड़ेगी. व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे.

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ से निकटता बढ़ेगी. नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं. व्यापार में नए अनुबंध होंगे. आपकी व्यापारिक स्थिति सुधरेगी. कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा.

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपकी सजने संवरने में रुचि रहेगी. सुख सुविधा में वृद्धि होगी. व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे. नवीन वस्त्र प्राप्त होंगे. नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन होगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज आपको शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. रोजगार की तलाश पूरी होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य के सफल होने के संकेत है. कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी बरतें.

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज दिन की शुरुआत कुछ तनाव के साथ होगी. कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए प्रयास करेंगे. किसी प्रेमिजन से दूर जाना पड़ सकता है.

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज अपनी आवश्यकताओं को अधिक न बढ़ने दें. समाज में मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें. गुप्त शत्रु आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. व्यापार में मन लगाकर कार्य करें.

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
राजनीति में आपके नाम का डंका बजेगा. व्यापार में नए साझेदार बनेंगे. विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. नौकरी में पदोन्नति के साथ कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी.

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज नौकरी हेतु दिए गए साक्षात्कार अथवा परीक्षा में सफलता मिलेगी. आपकी नौकरी लगने की पुरानी अभिलाषा पूर्ण होगी. व्यापार में विस्तार करने की योजना को परिजनों की स्वीकृति मिलेगी.

विज्ञापन