अभी-अभी

Himachal Crime News || चरस के साथ चंबा के दो युवक कांगड़ा में हुए गिरफ्तार, कॉलेज में BSc सेकंड ईयर का छात्र

Himachal Crime News || कांगड़ा। हिमाचल की कांगड़ा पुलिस ने चरस के साथ चंबा निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक डीएवी (DAV) कॉलेज कांगड़ा में BSc सेकंड ईयर का छात्र है। बता दें कि आज मंगलवार को दोपहर के समय कांगड़ा पुलिस स्टेशन की टीम दैनिक गश्त व यातायात चेकिंग पर जमानाबाद […]
An image of featured content
This is the caption text

Himachal Crime News || कांगड़ा। हिमाचल की कांगड़ा पुलिस ने चरस के साथ चंबा निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक डीएवी (DAV) कॉलेज कांगड़ा में BSc सेकंड ईयर का छात्र है। बता दें कि आज मंगलवार को दोपहर के समय कांगड़ा पुलिस स्टेशन की टीम दैनिक गश्त व यातायात चेकिंग पर जमानाबाद के समीप मनोली पुल पर आने जाने वाले वाहनों को चेक कर रही थी। उसी दौरान पंजाब नंबर की एक काले रंग की बाइक पर दो युवक जमानाबाद की तरफ से आए, जोकि तेज रफ्तारी से पुलिस की टीम द्वारा लगाए गए नाके को पार करना चाहते थे।

पुलिस थाना कांगड़ा के मुख्य आरक्षी रजनीश कुमार व उनके साथ अन्य पुलिस कर्मचारियों ने इन दोनों युवकों को काबू किया। युवकों से तेज रफ्तार में बाइक भगाने का कारण पूछा तो दोनों युवक डर गए। शक होने पर मौका पर दो स्वतंत्र गवाहों को बुलाकर बाइक को चेक किया तो बाइक से 128 ग्राम चरस बरामद हुई।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने नियमानुसार मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया। यह दोनों युवक जिला चंबा के रहने वाले हैं। इनके नाम साहिल ठाकुर उर्फ तरुण व नमन जरियाल हैं। साहिल ठाकुर पहले कंप्यूटर कोर्स करता था, परन्तु आजकल यह अवैध गतिविधियों में शामिल है। वहीं, नमन जरियाल DAV कॉलेज कागंडा में बीएससी सेकंड एयर (B.Sc-2nd Year) में पढ़ाई कर रहा है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने युवकों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है‌।

विज्ञापन
Web Title: Two youths from chamba arrested in kangra with charas