अभी-अभीसोलनहिमाचल

Himachal News || हिमाचल के इस नशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर से भागी एक दर्जन युवतियां, लगाए गंभीर आरोप

Himachal News ||  परवाणू (सोलन)। हिमाचल के सोलन जिला में चल रहे एक नशा निवारण केंद्र में उपचाराधीन एक दर्जन से भी अधिक युवतियां आधी रात को इस केंद्र से भाग गईं। इन युवतियों ने नशा निवारण केंद्र की खिड़कियों के शीशे तोड़े और वहीं से भाग गईं। यह सभी युवतियां यहां नशा छुड़ाने के […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • सोलन के परवाणु में स्थित नशा मुक्ति केंद्र से भागी लड़कियां || Himachal News || 
  • केंद्र के संचालक पर लगाए गंभीर आरोप || Himachal News || 
  • क्या कहते हैं डीएसपी परवाणू || Himachal News || 

Himachal News ||  परवाणू (सोलन)। हिमाचल के सोलन जिला में चल रहे एक नशा निवारण केंद्र में उपचाराधीन एक दर्जन से भी अधिक युवतियां आधी रात को इस केंद्र से भाग गईं। इन युवतियों ने नशा निवारण केंद्र की खिड़कियों के शीशे तोड़े और वहीं से भाग गईं। यह सभी युवतियां यहां नशा छुड़ाने के लिए भर्ती हुई थीं। मामला सामने आते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं नशा निवारण केंद्र से भागी युवतियों ने नशा निवारण केंद्र के संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सोलन के परवाणु में स्थित नशा मुक्ति केंद्र से भागी लड़कियां || Himachal News || 

मिली जानकारी के अनुसार सोलन जिला के परवाणू में स्थित एक नशा निवारण केंद्र  से बीती आधी रात को उपचाराधीन एक दर्जन से भी अधिक लड़कियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़े और भाग निकली। इस नशा मुक्ति केंद्र में करीब 17 लड़कियां उपचाराधीन हैं। यह सभी लड़कियों पंजाब और हरियाणा की रहने वाली हैं, जबकि एक लड़की शिमला के ननखड़ी की है। देर रात करीब सवा 11 बजे के करीब दो से तीन युवतियों को छोड़ कर अन्य सभी युवतियां भाग गईं। आनन फानन में पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीमों का गठन किया और युवतियों की तलाश शुरू की। आधी रात को ही पुलिस ने सभी लड़कियों को रेस्क्यू कर लिया और उनके परिजनों को सूचित कर सभी युवतियों को उनके हवाले कर दिया गया। पूछताछ में युवतियों ने बड़े खुलासे किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवतियों ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

केंद्र के संचालक पर लगाए गंभीर आरोप || Himachal News || 

युवतियों की मानें तो नशा मुक्ति केंद्र में उन्हें नशा परोसा जा रहा था। यही नहीं उनके साथ मारपीट की जाती है और उनकी उनके परिजनों से भी बात नहीं करवाई जाती है। इसी के चलते युवतियों ने यहां से भागने का प्लान बनाया और सभी एक साथ नशा मुक्ति केंद्र से भाग गईं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

क्या कहते हैं डीएसपी परवाणू || Himachal News || 

वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी परवाणू प्रवीण चौहान ने बताया कि सभी लड़कियां रात को ही ढूंढ ली गई थीं। उन्होंने बताया कि लड़कियों ने आरोप लगाया है कि नशा मुक्ति केंद्र संचालक उनकी परिजनों से बात नहीं करवाते हैं, जिसके चलते ही उन्होंने यहां से भागने का प्लान बनाया। भागी हुई लड़कियां नशा मुक्ति केंद्र से कुछ ही दूरी पर जंगल में मिली। उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Web Title: A dozen girls ran away from this drug de addiction center in himachal by breaking the window