अभी-अभीहिमाचल

Himachal Teacher Promotion || हिमाचल में सरकारी टीचरों का मिलने वाला है बड़ा तोहफा, सुक्खू सरकार एक साल पूरा होन पर TGT समेत इन शिक्षकों को देगी प्रमोशन

Himachal Teacher Promotion || हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार का 1 साल का कार्यकाल 11 दिसंबर को पूरा होने जा रहा है जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार की ओर से जिला कांगड़ा के धर्मशाला में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के के बड़े तमाम नेता […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • चार अधिकारियों को दिया गया था प्रमोशन || Himachal Teacher Promotion || 

Himachal Teacher Promotion || हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार का 1 साल का कार्यकाल 11 दिसंबर को पूरा होने जा रहा है जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार की ओर से जिला कांगड़ा के धर्मशाला में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के के बड़े तमाम नेता मौजूद रहेंगे इसके अलावा केंद्र के भी बड़े चेहरे पहाड़ी राज्य हिमाचल में देखेंगे। वहीं हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग में जल्द प्रमोशन का पिटारा सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार खोलने जा रही है। प्रदेश शिक्षा विभाग लेक्चर श्रेणी के शिक्षकों को प्रमोट करके मुख्य अध्यापक बनाएगी। विभाग ने इसके लिए सीनियरिटी सूची भी जारी कर दी गई है। जिनमें सामान्य व एससी श्रेणी के लिए 8500, एसटी के लिए 15000, स्पैशली एबल्ड के लिए के लिए 17172 सिन्योरिटी सूची तय कर दी गई है।

चार अधिकारियों को दिया गया था प्रमोशन || Himachal Teacher Promotion || 

नवंबर में हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में काम कर रहे चार अधिकारियों को पदोन्नति देकर एचएएस अधिकारी बनाया. उन्हें एसडीएम सहित अन्य कार्य भी दिए गए हैं। राज्य कराधान एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ललित कुमार को एसडीएम थुनाग लगाया गया है, जिसमें सहायक आयुक्त राजस्व कम तहसीलदार अमित कालथाईक को कार्यभार दिया जाएगा। पदोन्नति के बाद राज्य कराधान एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त अश्विनी कुमार को एसडीएम कोटखाई लगाया गया है, जो एसडीएम जुब्बल राजीव कुमार को कार्यभार देगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोलन, राज्य कराधान एवं आबकारी विभाग की सहायक आयुक्त पदमा को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे।

विज्ञापन