अभी-अभीऊनाहिमाचल

Pro-Khalistan Slogan || हिमाचल प्रदेश में चिंतपूर्णी मंदिर की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे मिले, पन्नू ने शेयर किया वीडियो

Pro-Khalistan Slogan || ऊना: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए है। इस घटना के बाद पुलिस व प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है।  दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। दीवारों पर नारे लगने […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • खालिस्तानी पहले से ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा की दीवारों पर लिख चुके हैं

Pro-Khalistan Slogan || ऊना: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए है। इस घटना के बाद पुलिस व प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है।  दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। दीवारों पर नारे लगने के अलावा, प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो भी सार्वजनिक हो रहा है, जिसमें वह धमकी देते हुए दिखाई देता है। वीडियो में पन्नू दीवारों पर उकेरी गई बातें दिखाते हुए कहता है कि कांग्रेस नेताओं को 1984 के सिख दंगों में कथित रूप से शामिल किया जाएगा।

और इसका वीडियो बनाकर प्रसारित भी किया गया है, जिसके बाद बुधवार सुबह से ही यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसकी जिम्मेदारी सिख फॉर जस्टिस गुरवंत पन्नू ने ली है। सुरक्षा की दृष्टि से चाक चौबंद मंदिर क्षेत्र और सुरक्षा बल तैनात होने के बावजूद ये नारे यहां कैसे लिखे गए, यह हैरान करने वाली बात है। न सिर्फ नारे लिखे गए, बल्कि उनका वीडियो भी बनाकर सब जगह प्रसारित किया गया है। वीडियो में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम संदेश जारी किया गया है, जिसमें 1984 के दंगों में कांग्रेसी नेताओं पर आरोप लगाए हैं।

खालिस्तानी पहले से ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा की दीवारों पर लिख चुके हैं

ऊना पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मामले की जांच चल रही है और बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस भी वीडियो क्लिप को देख रही है। राज्य में ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। पिछले वर्ष सात मई को भी धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की बाहरी चारदीवारी पर खालिस्तान समर्थक बैनर और चित्र लगे थे।

विज्ञापन