कुल्लूहिमाचल

Himachal News || कुल्लू के आनी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत दो घायल

Himachal News || कुल्लू: आनी उपमंडल के तहत दलाश-सोइधार-लुहरी सड़क मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है,जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत और दो लोग घायल हो गए हैं। हादसा शुक्रवार देर रात को उसे समय हुआ जब एक बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 35-7325 को चालक शीतल चौहान निवासी सोइधार तहसील […]
An image of featured content
This is the caption text

Himachal News || कुल्लू: आनी उपमंडल के तहत दलाश-सोइधार-लुहरी सड़क मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है,जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत और दो लोग घायल हो गए हैं। हादसा शुक्रवार देर रात को उसे समय हुआ जब एक बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 35-7325 को चालक शीतल चौहान निवासी सोइधार तहसील आनी जिला कुल्लू चला रहा था और वाहन में तीन अन्य लोगों को बिठाकर दलाश से सोइधार की तरफ ले जा रहा था।

तभी चालक शीतल चौहान दलाश से कुछ दूर मचेउटा जंगल के पास वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो कैम्पर सड़क से करीब 500 मी गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही हादसे में गंभीर रूप से घायल शीतल चौहान और नरेश कुमार को स्थानीय लोगों ने खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस (Ambulances)के माध्यम से रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। जबकि शेर सिंह पुत्र जानकी दास, दिलीप सिंह वर्मा पुत्र रमेशचन्द्र की इस दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया है।

जिन्हें पोस्टमार्टम करने के लिए सीएचसी आनी पहुंचाया गया है। डीएसपी आनी चंद्र शेखर कायथ ने बताया कि हादसे में दो व्यक्तियों की मौत मौके पर हो गई है । जबकि दो अन्य घायल हो गए है, जिन्हें रामपुर स्थित जोनल अस्पताल में भर्ती किया गया है

विज्ञापन