सरकारी योजना

PM Kisan 22nd Installment: किसानों के लिए खुशखबरी! इसी महीने खाते में आएंगे 2000 रुपये? जानें 22वीं किस्त की संभावित तारीख

PM Kisan 22nd Installment: क्या फरवरी के आखिरी हफ्ते में आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी हुई थी। नियमों के मुताबिक, करोड़ों पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आने का समय अब नजदीक है। जानें क्या इस बार किस्त मिलने में देरी होगी या समय पर मिलेगा पैसा।
PM Kisan 22nd Installment
PM Kisan 22nd Installment
HIGHLIGHTS
  • PM Kisan 22nd Installment:  कब तक आ सकती है 22वीं किस्त?
  • PM Kisan 22nd Installment:  तारीख को लेकर क्या है ताजा अपडेट?
  • PM Kisan 22nd Installment:  भूलकर भी न करें ये गलती, वरना अटक जाएगा पैसा

PM Kisan 22nd Installment: देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए केंद्र सरकार की सबसे बड़ी स्कीम ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ को लेकर नई हलचल शुरू हो गई है। अब तक इस योजना के जरिए पात्र किसान (Kisan) परिवारों को 21 किस्तों का सीधा लाभ मिल चुका है। पिछले साल 19 नवंबर को जब 21वीं किस्त जारी हुई थी, तो देश के लगभग 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में खुशियां पहुंची थीं। अब जैसे-जैसे फरवरी का महीना आगे बढ़ रहा है, हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये कब आएंगे।

PM Kisan 22nd Installment:  कब तक आ सकती है 22वीं किस्त?

नियमों की बात करें तो पीएम किसान योजना की राशि हर चार महीने के अंतराल पर दी जाती है। चूंकि पिछली किस्त नवंबर में मिली थी, इसलिए तकनीकी रूप से अगली किस्त फरवरी 2026 में ही बनती है। हर साल की पहली किस्त का इंतजार कर रहे किसान (Kisan) भाई अपनी पुरानी तारीखों को याद कर रहे हैं। अगर हम पिछले सालों का रिकॉर्ड देखें, तो 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को आई थी और 16वीं किस्त भी 28 फरवरी 2024 को जारी की गई थी। इस पैटर्न को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक पैसा मिल जाएगा।

PM Kisan 22nd Installment:  तारीख को लेकर क्या है ताजा अपडेट?

हालांकि, अभी तक कृषि मंत्रालय ने 22वीं किस्त की सटीक तारीख का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। जानकार मान रहे हैं कि सरकार 20 से 28 फरवरी के बीच किसी भी दिन किस्त की घोषणा कर सकती है। इस बार भी प्रधानमंत्री स्वयं एक क्लिक के जरिए करोड़ों किसान (Kisan) परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से पैसा हस्तांतरित करेंगे। डीबीटी तकनीक की सबसे बड़ी खूबी यही है कि सहायता राशि बिना किसी देरी और बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थी तक पहुंच जाती है।

PM Kisan 22nd Installment:  भूलकर भी न करें ये गलती, वरना अटक जाएगा पैसा

योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता की शर्तों को पूरा करना बेहद जरूरी है। अक्सर देखा गया है कि कुछ छोटी गलतियों के कारण कई किसान (Kisan) भाई अपनी किस्त पाने से वंचित रह जाते हैं। अगर आपने अब तक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा नहीं किया है या आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो तुरंत करा लें। इसके साथ ही भू-लेख सत्यापन (Land Verification) भी अनिवार्य है। पोर्टल पर अपनी स्टेटस चेक करते रहें ताकि 22वीं किस्त का पैसा बिना किसी रुकावट के आपके खाते में पहुंच सके।

विज्ञापन
Web Title: Pm kisan 22nd installment date update february 2026 status check